खबर लहरिया ताजा खबरें 5 लाख 51 हजार दिए से रौशन हुआ अयोध्या

5 लाख 51 हजार दिए से रौशन हुआ अयोध्या

जिला अयोध्या दिनांक 26.10.2019 को 5 लाख 51 हजार दीपक जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामनगरी अयोध्या में दोपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुई। रिकार्ड  से अयोध्या रौशन हो उठी। अयोध्या में सीएम योगी  के अलावा,उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और  फिजी गणराज्य की उपसभापति और मंत्री वीणा भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, योगी सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, रमापति शास्त्री भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।2018 में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान जहां अयोध्या की राम की पैड़ी परिसर में 3 लाख तीस हजार दीपक जलाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 5 लाख 51 हजार दीपक जलाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।दीपों की रोशनी से पूरा सरयू तट और राम की पैड़ी आलोकित हो उठी।लाखों की संख्या में मौजूद दर्शक और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में खुद को शामिल कर त्रेता युग की अयोध्या का दर्शन किया।अयोध्या में सरयू तट के किनारे राम की पैड़ी पर जहां दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपक जलाए गए वहीँ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी करीब डेढ़ लाख दीपक जलाए गए कुल मिलाकर अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीपक जलाए गए | कार्यक्रम में लेजर शो रामलीला और भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया।बीते 3 दिनों से लगातार अयोध्या के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाती दिखी और 4 लाख 10 हजार दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक बार फिर से एक नया रिकॉर्ड बना और आयोजन समिति ने अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड 321001 जलाने को तोड़ दिया|

जिला अयोध्या स्थान राम पैड़ी जहाँ पर इस 4लाख 10हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया दिन मे इसकी शुरूआत साकेत कालेज में जिसमे राम सीता लक्ष्मण हनुमान की सेना की झाँकियाँ निकली अयोध्या के लिए इसके अलावा देश विदेश से लोग भी अपनी अपनी प्रस्तुत की राम लक्ष्मण सीता को पुष्प विमान से स्वागत किया गया ये योगी जी ने खुद किया लाखों की संख्या में भीड़ थी