खबर लहरिया Blog Fire in Hong Kong Buildings : हांगकांग की इमारत में लगी आग, 44 लोगों की मौत और 3 लोग गिफ्तार

Fire in Hong Kong Buildings : हांगकांग की इमारत में लगी आग, 44 लोगों की मौत और 3 लोग गिफ्तार

हांगकांग के ताई पो जिले (Tai Po district) में आज बुधवार 26 नवंबर को एक ऊंची आवासीय परिसर में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 44 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल कई सैकड़ों लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आग लगने को लेकर जाँच की गई तो, संदेह में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

फोटो साभार : सोशल मीडिया X upuknews अकाउंट)

 

इस परिसर में लगभग 4,800 लोग रहते थे। इस घटना में स्थानीय अग्निशमन सेवा ने बताया कि कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। फ़िलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में आग की लपटों और धुंए से इमारत ढकी हुई नज़र आ रही है।

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। यह आग वांग फुक कोर्ट (Wang Fuk Courtहाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी। आग लगने के आठ घंटे बाद भी कम से कम तीन ब्लॉकों में दर्जनों फ्लैट आग की लपटों से जलते दिखाई दिए। वांग फुक कोर्ट, हांगकांग के कई ऊँचे आवासीय परिसरों में से एक है, जो दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है।

आग पर पाया काबू

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 27 नवंबर 2025 की सुबह तक, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने चार इमारतों में लगी आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के 16 घंटे से अधिक समय बाद भी अग्निशमन कर्मी तीन अन्य इमारतों में काम कर रहे हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *