खबर लहरिया Blog ब्राजील-भीषण आग़ से तबाह तो रहा दुनियां का सबसे बड़ा जंगल

ब्राजील-भीषण आग़ से तबाह तो रहा दुनियां का सबसे बड़ा जंगल

पूरी दुनिया को 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वाले अमेजन जंगल में करीब 2 हफ्ते से आग लगी हुई है। यह दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में मौजूद दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन और दुनिया के फेफड़े के नाम से प्रसिद्ध है। इस जंगल में लगी भीषण आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। इस साल यहां पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। लेकिन, अभी जो आग लगी है उससे तबाही का मंजर और भयावह होता जा रहा है। इस आग की वजह से अमेजन, रोडांनिया और साओ पाओलो में अंधेरा छा गया है।

क्यों खास हैं ये जंगल

अमेजन के जंगलों को दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है। यह पूरी दुनिया में मौजूद ऑक्सीजन का 20 फीसदी हिस्सा उत्सर्जित करता है। यहां 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां और 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की प्रजातियां पाई जाती हैं।

 

https://twitter.com/AmanKumar0105/status/1164760741531881474

 

चौकाने वाले हैं आंकड़े 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन के जंगल में आग लगने की घटनाओं में करीब 83 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़े बेहद चौकाने वाले हैं। अमेजन की आग को लेकर सभी के अपने-अपने तर्क हैं। कुछ इसको जंगलों की अंधाधुंध कटाई तो कुछ इसको षड़यंत्र तक बता रहे हैं। इस आग का सबसे रूह क़पा देने वाला नजारा तब आया जब जंगल में रह रहे जानवरों की लाशें दिखीं। कई जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सैकड़ों जानवर आग के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन तस्वीरों से इस घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

https://twitter.com/Charan2335/status/1164560404887957507

 

समाचार में आ रही ख़बरों के अनुसार इन जगहों पर लगी आग से ब्राजील का 2700 किमी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल साइट्स पर लोग यहां की फोटो और वीडियोज शेयर करते हुए हालात जल्द बेहतर होने की दुआ कर रहे हैं।

 

 

ब्राजील में अमेजन के जंगलों में आग लगने की घटना रिकॉर्ड स्तर पर है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के अनुसार बीते आठ महीने में 73,000 बार आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं।  2018 के मुकाबले इस बार ऐसी घटनाओं में 83% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2013 के बाद आग लगने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक जंगलों में आग बीते दो-तीन सप्ताह से लगातार बढ़ रही है।

एक तरफ जहां पर्यावरण का दोहन तेजी से हो रहा हैं। वहीं दूसरी ओर ये बेहद डरावनी घटना सामने आ रही है। ये आग इस कदर लगी है कि धुंध की वजह से ब्राजील का एक शहर ही अंधेरे में डूब गया है। लोग ब्राजील की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील कर रहे हैं कि अमेजन के जंगलों को बचाने के लिए कुछ करें। जिससे इस बढती आग को रोंका जा सके।
ब्राजील की ही तरह उत्तर-प्रदेश बुंदेलखंड में पिछले कई सालों में कई बार आग लग चुकी है लेकिन आग कैसे लगी इन कारणों का पता नहीं चल पाता।

 

एक तरफ सरकारें पर्यावरण को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं दूसरी तरफ आग की लपटों में नष्ट होते जंगल चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।