खबर लहरिया Blog लखनऊ- CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 

लखनऊ- CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज 

 

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के बाद लखनऊ में महिलाओं का धरना चरम पर है। लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटा घर पर भारी संख्या में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है आज यानी 21 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में होगी

रैली को सफल बनाने के लिए 20 जनवरी को लखनऊ के घंटाघर में प्रदर्शन कर रही 159 महिलाओं के खिलाफ यहाँ की पुलिस ने केस दर्ज किया है। क्योंकि प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सीएए कानून को वापस लेने की मांग की हैइस मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है पहले एफआईआर में 20 महिलाओं को आरोपी बनाया गया है, जिनमें जानेमाने शायर मुनव्‍वर राणा की दो बेटियां भी शामिल हैंमुनव्वर राणा की बेटियों सुमैया और फौजिया पर धारा 144 के उल्लंघन और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं के तहत FIR दर्ज कराई गई है

 


वहीं एक अन्य FIR  में 18 लोगों को नामजद किया गया है और 125 लोगों को अज्ञात में शामिल किया गया है इनके ऊपर भी धारा 144 के उल्लंघन और नारेबाजी समेत कई आरोप पुलिस की तरफ से लगाए गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली शाहीन बाग़ की तरह लखनऊ में भी महिलाएं 17 जनवरी से ही घंटा घर के नीचे नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। जिनमें बच्चे, बूढ़े जवान सब शामिल हैं। इन महिलाओं का कहना है कि सरकार जब तक सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती है, तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगी


ये सिर्फ दिल्ली या लखनऊ की बात नहीं है नागरिकता संशोधन एक्ट और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हाथ में तिरंगा लिए लोगों द्वारा लेके रहेंगे आजादी की आवाज दूर-दूर तक गूंज रही है चेहरे पर तिरंगा, सर पर तिरंगा की टोपी और गाल पर तिरंगा बनाये बच्चे संविधान बचाने के लिए सड़कों पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

दिल्ली से लेकर लखनऊ, इलाहाबाद और कोटा से लेकर पटना तक लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में महीने भर से जारी प्रदर्शन में 20 जनवरी की देर रात कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए शाहीन बाग पहुंचे। उन्होंने इस दौरान नागरिकता कानून,एनआरसीऔर एनपीआर  को लेकर विरोध जताया और कहा कि इस देश में जो कोई भी रह रहा है, उससे नागरिकता का प्रूफ मांगने का अधिकार किसी को नहीं है।