खबर लहरिया ताजा खबरें महोबा : लोगों के आने जाने की सुविधा के लिए, मदन सागर में बना फाइबर का पुल

महोबा : लोगों के आने जाने की सुविधा के लिए, मदन सागर में बना फाइबर का पुल

महोबा जिले के मदन सागर में बने फाइबर पुल से लोग बहुत खुश हैं। लोगों का कहना है कि 17 जनवरी 2021 से पुल की शुरुआत हुई थी। अंकित नाम के व्यक्ति का कहना है कि इससे उनका महोबा जिला तरक्की की ओर जाएगा। पहले वह सिर्फ पुल का नाम सुनते थे लेकिन कभी जाते नहीं थे। पुल बन जाने के बाद अब वह उस जगह पर घूमने जाते हैं और जगह को देखकर उन्हें काफी खुशी होती है।

बृजेंद्र नाम के व्यक्ति का कहना है मदन सागर के बीच एक मंदिर है। जब तालाब सूखता था तब वह वहां घूमने जाया करते थे। अभी यहां अलवर का पुल बन रहा है। उस पुल से वह खाकड़ा घूम सकते हैं क्योंकि वह तैरने वाला पुल है। इस पुल से आल्हा उदल की नगरी व आल्हा उदल का नाम भी होगा। पुल के चौकीदार ने बताया कि पहले कोई नहीं आता था।

लेकिन पुल बन जाने के बाद लगभग1500 लोग पुल देखने आते हैं। इससे उन्हें आशा है कि पर्यटन भी बढ़ेगा। महोबा के डीएम सतेंद्र कुमार बताया है कि उन्होंने पुल को और सुंदर बनाने का सोचा है। जिसके लिए वह पुल में फाइबर और लाइटें भी लगवाएंगे ताकि पुल की सुंदरता को और बढ़ाई जाए। साथ ही साफ-सफ़ाई का भी ध्यान दिया जाएगा।