खबर लहरिया असर खबर का हुआ असर, अब खेतो में लहलहाएगी फसल | बाँदा

खबर का हुआ असर, अब खेतो में लहलहाएगी फसल | बाँदा

10 जनवरी 2019, जिला बाँदा

खबर का असर

बाँदा जिले के सुखारी पुरवा गॉंव में खबर का हुआ असर, अब खेतों में लहराएगी फसल। जहाँ खेतों के पास पहले कोई पानी की व्यवस्था नहीं थी अब वहीँ खबर लहरिया द्वारा इसे प्रदर्शित करने के बाद वहां कुआँ बनाया जा रहा है। जिसके ज़रिये गॉंव के लोग और किसान दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खबर लहरिया द्वारा इस मामले के प्रदर्शित करने के 10-15 दिन बाद ही यहाँ कार्य शुरू कर दिया गया है।