खबर लहरिया खेती बाँदा: किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से रखा गया प्रशिक्षण

बाँदा: किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से रखा गया प्रशिक्षण

जिला बांदा| कृषि विज्ञान केंद्र बांदा की तरफ से नरैनी ब्लॉक सभागार में तीन दिवसिय वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की जानकरी का प्रशिक्षण रखा गया है| जिसमें महिला और पुरुष सहित 35 किसान शामिल है|

डॉ मानवेंद्र सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बांदा का कहना है कि यह प्रशिक्षण जैविक खेती खाद्य प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं के रोजगार में भी फायदा होगा इसलिए लिए रखा गया है| इसमें प्रवासी श्रमिक भी काम कर सकते हैं और यह प्रशिक्षण उनका हर ब्लॉक में चल रहा है| किसानों का कहना है कि यह प्रशिक्षण अच्छा है और इससे फायदे हो सकते हैं लेकिन उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी|