खबर लहरिया खेती चित्रकूट: बच्चों की शिक्षा के लिए कर रहे गन्ने की खेती: किसान

चित्रकूट: बच्चों की शिक्षा के लिए कर रहे गन्ने की खेती: किसान

बुंदेलखंड वैसे तो दलहन तिलहन का क्षेत्र है लेकिन यहां कई अन्य फसलें भी किसान पैदा करते हैँ। बुंदेलखंड का मुख्य व्यवसाय कृषि आधारित है। अकेले चित्रकूटधाम मंडल में करीब दस लाख हेक्टेयर में चना, मटर, मसूर, धान, गेंहू सहित कई फसलें किसान पैदा करते हैं।

ये भी देखें – चित्रकूट: हजारों किसानों के आंसू पोंछने का काम करेगा एक पावर हाउस

जिला चित्रकूट,ब्लॉक रामनगर, गांव भैरमपुर। यहाँ के किसान गन्ना की खेती कर रहे हैं उनका कहना है कि गन्ना की खेती करने में बहुत फायदा है और एक बार गन्ना लगाने तीन साल चलता है। गन्ने से चीनी,गुड़ भी बनता है। गुड़ बहुत फायदेमंद होता है। यह किसान गुड़ बनाकर दूर-दूर तक बेंचते हैं।

किसानों ने बताया की मेहनत तो बहुत है लेकिन बच्चों की शिक्षा आगे बढ़ने के लिए पैसे मिल जाते हैं। और उससे घर खर्च भी निकल जाता है।

ये भी देखें – बाँदा : बालू भरे ट्रक खेतों से गुजर रहे, किसानों की बढ़ी मुसीबत

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)