खबर लहरिया ताजा खबरें जोरों पर होते चुनाव प्रचार पर मंडराता फेक न्यूज का साया | एमपी चुनाव

जोरों पर होते चुनाव प्रचार पर मंडराता फेक न्यूज का साया | एमपी चुनाव

24 नवम्बर 2018, एमपी चुनाव

मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इस लिए नेताओं और उनके आईटी सेल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार और सूचनाएं पहुँचाने का काम ज़ोरों से चलाया जा रहा है। चुनावी व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने सुविधा एप्प बनाया लेकिन इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है। ज़ोरों पर चुनाव प्रचार तो ज़रूर किये जा रहे हैं साथ ही इसके चलते फेक न्यूज़ भी मीडिया में काफी प्रचलित हो रही है। मीडिया द्वारा पार्टी के गलत बयान फेक न्यूज़ के रूप में दिखाए जा रहे हैं। अब ऐसे में किसकी जीत होगी वो तो मतदान के परिणाम ही बतायेंगे।