खबर लहरिया चुनाव विशेष रिक्त पदों का चुनाव संपन्न, क्या सोचती है महिला प्रधानें?

रिक्त पदों का चुनाव संपन्न, क्या सोचती है महिला प्रधानें?

ग्राम प्रधान उप चुनाव में पांच ग्राम पंचायतों में 6 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इन ग्राम पंचायतों में 11287 वोटरों में 61.43 प्रतिशत मतदान हुआ।

बांदा जिले में प्रधानों की मृत्यु के बाद ग्राम पंचायत में रिक्त हुए पदों पर 6 जुलाई को मतदान किया गया। कुछ प्रधानों की प्रधानी उनके घर के व्यक्ति को मिल गई है और कुछ नये प्रधान हुए।

बांधा पुरवा में 1031 मतदाताओं में सबसे ज्यादा 78.6 फीसद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर कुल 5 उम्मीदवार थे। कुल 811 वोट पड़े जिसमें 348 वोट मानोज कुमार कुरील को मिले तो वहीं दूसरे उम्मीदवार जुगल को कुल 310 वोट मिले। मतलब कुल 38 वोट से मनोज कुमार कुरील ने जीत हासिल की

माटा गांव में 995 वोटरों में 73.1 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 729 वोट मिले। दो महिलाएं उम्मीदवार थीं। उम्मीदवार कल्ली यादव की 165 वोट से जीत हुई। कल्ली यादव पूर्व प्रधान स्व-सुमेरा यादव की पत्नी है। कल्ली यादव की उम्र लगभग 50 साल है।

महुआ ब्लाक के खरौंच गांव में 1084 में 62.51 ने वोट डाले।

कमासिन के तिलौसा में सर्वाधिक 3755 मतदाता रहे। इनमें 57.57 फीसद वोट डाले गए।

बिसंडा की गड़ांव ग्राम पंचायत में 3129 वोटरों में 51.13 फीसद ने मतदान किया।