खबर लहरिया National ज्योति मौर्य पर हाय-हाय और सीमा हैदर पर वाह वाही! | द कविता शो

ज्योति मौर्य पर हाय-हाय और सीमा हैदर पर वाह वाही! | द कविता शो

ज्योति मौर्या की चर्चा अभी ठंडी नहीं हुई थी की सीमा हैदर के प्यार का बखान लोग करते नहीं थक रहे हैं। दोनों महिलाओं की सेम कहानी बताई जा रही है। ज्योति मौर्या शादी सुदा है। उसकी दो बेटियां हैं। वह भारत की रहने वाली हिन्दू है। पति के होते हुए दूसरे मर्द से प्यार हो गया।

सीमा हैदर पाकिस्तान से आई है, उसके चार बच्चे हैं। शादीशुदा है उसने भी अपने शौहर के होते हुए भारत में सचिन नाम के लड़के से प्यार किया। ये खबर भारत के मीडिया के लिए सुर्खियां बनी हुई है। इंटरनेट खोलो तो सीमा हैदर की चर्चा है भैया। देखिए मुझे न तो ज्योती मौर्या के कहानी की सच्चाई पता है न ही सीमा हैदर की। जितना सोशल मीडिया में लोग बोल रहे है उसी के आधार पर मैं बात करुँगी। दोनों महिलाओं की सेम कहानी में समाज और मीडिया इस तरह से दोगला व्यवहार क्यों कर रहा है। जहाँ ज्योति मौर्या को जमकर गाली दी जा रही है, धोखेबाज़ बताया जा रहा है। समाज के लिए कलंक बताया जा रहा है। वहीं सीमा हैदर के प्यार की पूजा हो रही है। उसका सम्मान हो रही है, फूलमाला पहनाये जा रहे हैं। कोई उसको भाभी कह रहा है तो कोई चाची।

ये भी देखें – ज्योति मौर्य मामले से घबराया पुरुष प्रधान समाज, कई महिलाओं के पतियों ने छुड़वाई पढ़ाई

इस मामले को पूरी तरह से धर्म से जोड़ दिया है। हिन्दू धर्म को महान माना गया है। पाकिस्तान की मुस्लिम महिला भारत की बहु बन रही है, धर्म परिवर्तन कर रही है इससे ज़्यादा गर्व की बात और हो ही क्या सकती है भक्तों के लिए। यही केस अगर उल्टा होता तो सीधे लव-जिहाद से जोड़ दिया जाता। अगर सीमा हिन्दू लड़की होती और सचिन मुसलमान होता तो देश का अलग ही माहौल होता। लव जिहाद के साथ में देश के सारे मुसलमानों को ट्रोल किया जाता और तो और सचिन होता सलाखों के अंदर।

ये भी देखें – ज्योति मौर्य केस: क्या सच में 135 महिलाओं की छुड़वाई गई पढ़ाई? वायरल खबर

अभी तो दोनों महिलाओं के केस को रजत पदक और स्वर्ण पदक का नाम दे रहे हैं। कुछ कुछ लोग हैं जिनको देश की सुरक्षा की चिंता भी है। गिने चुने लोग बोल रहे हैं कहीं सीमा हैदर पाकिस्तान की एजेंट तो नहीं है। आतंकवादियों की जासूस बन कर तो नहीं आई है। कहते हैं सीमा के पास कई पासपोर्ट और कई मोबाइल है। बिना वीजा के भारत आई है इतना जबरदस्त शोर्स है इसलिए जांच एजेंसी जांच भी कर रही है। दोनों की सच्चाई क्या है नहीं पता है लेकिन जिस तरह से महिलाओं का तमाशा बनाया जा रहा है वो बहुत गलत है। ऐसे मामले में सरकार भी चुप्पी साधे है। आने वाले सालो में पता नहीं महिलाओं के साथ ये समाज और कितने ड्रामे पेश करेगा। दोस्तो आपकी इस पर क्या राय है जरूर से बताये। ऐसे चर्चा सुनने के लिए देखते रहिये हमारा चैनल खबर लहरिया।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke