खबर लहरिया Blog Deoria Murder Case: 6 लोगों की हत्या के मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चल सकता है बुलडोज़र

Deoria Murder Case: 6 लोगों की हत्या के मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चल सकता है बुलडोज़र

राजस्व विभाग की टीम फतेहपुर गांव पहुंची है। टीम ने खलिहान, परती और ग्राम समाज की भूमि के साथ नामजद हत्यारोपितों के मकान की भी पैमाइश की है। इस दौरान कई जगह अवैध निमाण मिले, जहां अब बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

Deoria Murder Case, 16 accused arrested in murder case, bulldozer may run on the houses of the accused

                                                                                                       घटनास्थल की सांकेतिक फोटो ( साभार – सोशल मीडिया)

Deoria: यूपी के देवरिया में छह लोगों की हत्या के मामले में 16 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 11 नामजद आरोपी अभी भी फरार है। एक ही रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने छह व्यक्तियों की हत्‍या के मामले में सत्य प्रकाश दुबे की बेटी की शिकायत पर 27 लोगों को नामजद किया है और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और मारपीट जैसी अलग-अलग धाराओं के तहत FIR दर्ज किया है। सोमवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की उनके घर में हत्या कर दी गई थी।

दैनिक जागरण की 4 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम फतेहपुर गांव पहुंची है। टीम ने खलिहान, परती और ग्राम समाज की भूमि के साथ नामजद हत्यारोपितों के मकान की भी पैमाइश की है। इस दौरान कई जगह अवैध निमाण मिले, जहां अब बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

बता दें, घटना 2 अक्टूबर रूद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। घटना की वजह ज़मीनी विवाद बताया गया। आरोप है कि पूर्व पंचायत सदस्य का शव मिलने के बाद, बदले की कार्यवाही में दूसरे पक्ष द्वारा एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।

ये भी देखें – चित्रकूट: ससुराल वालों पर बहु की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप

ये है हत्या की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, फतेहपुर गांव में सत्यप्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के बीच ज़मीन को लेकर विवाद था। सोमवार सुबह सात बजे प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। प्रेमचंद के पक्ष के लोगों ने आधे घंटे के अंदर सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया।

FIR में शिकायतकर्ता ने बताई

द क्विंट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में सत्यप्रकाश दुबे की बेटी ने बताया कि 2014 में उसके चाचा प्रकाश दुबे का अपहरण करने के बाद परिवार के प्रतिद्वंद्वी प्रेम प्रकाश यादव ने उनका पूरा खेत अपने नाम पर पंजीकृत करवा लिया था।

उसने कहा, “जब मेरे पिता सत्यप्रकाश दुबे को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अदालत में मामला दायर किया। ये मामला अभी भी चल रहा है। इसी प्रतिद्वंद्विता के कारण हमारे घर पर हमला किया गया।”


प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि सोमवार को लाठी-डंडे, बंदूक व हथियार से लैस दर्जनों हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला करने की कोशिश की।

आगे बताया, पिता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया था, लेकिन हमलावर बंद दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गए और उनके पिता सत्य प्रकाश दुबे, मां किरण देवी, भाई दीपेश उर्फ गांधी और बहनों सलोनी और नंदिनी की हत्या कर दी। हमले में छोटा भाई 8 साल का प्रजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी देखें – महोबा: पति ने 2 बच्चियों समेत पत्नी को जान से मारा,जानें पूरी सच्चाई। जासूस या जर्नलिस्ट

सीएम ने कहा, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती बच्चे का हालचाल लिया। उन्होंने बच्चे से मुलाकात की और डॉक्टरों से उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा। मामले को लेकर उन्होंने X प्लेटफार्म पर लिखा,

“जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर लगाया नाकामयाबी का आरोप

देवरिया सामूहिक हत्या मामले में विपक्षी पार्टियों ने सरकार व प्रशासन पर विफलता का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा,

“सरकार व प्रशासन की विफलता के कारण देवरिया में ज़मीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या, दुःखद। योगी सरकार आमजन को न्याय दिलाने में अक्षम है, भ्रष्टाचारी पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर होती हैं ये घटनाएं। पैसे लेकर विवाद को उलझाकर शोषण करती है पुलिस, प्रदेश का आमजन पीड़ित, कानून व्यवस्था ध्वस्त।”


वहीं कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि देवरिया के रुद्रपुर के जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या हुई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी बदहाल हो गयी है कि छोटे-मोटे विवाद में भी निर्भय होकर सरेआम 6 लोगों की हत्या हो जाती है। न कोई कानून का भय, न ही सम्मान। योगी सरकार ने इस प्रदेश को ऐसे अपराधिस्तान में तब्दील किया है कि घर में बैठी महिलाएं तो क्या बच्चे, जवान और बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं।

मामले में 11 नामजद आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश ज़ारी है। इस बीच राजनीतिक टेंशन व खींच-तनाव भी देखा जा रहा है जहां विपक्षी पार्टियां योगी सरकार को मामले को लेकर दोषी ठहरा रही हैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke