दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को चुना है। इसकी घोषणा कल बुधवार 19 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में की गई। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गुरुवार 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 6 कैबिनेट मंत्री ने मंत्री पद की शपथ ली।
लेखन – सुचित्रा
दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापस आयी। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में ऐसे कई नाम चर्चा में थे जैसे कि प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली), रेखा गुप्ता (शालीमार बाग), विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर), आशीष सूद (जनकपुरी), पवन शर्मा (उत्तम नगर) और अजय महावर (घोंडा) । इन सब नामों में से रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आज उन्होंने शपथ ग्रहण की।
दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य की नई शुरुआत!
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती @gupta_rekha जी आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!#ViksitDelhi #ViksitBharat #ModiKiGuarantee pic.twitter.com/Ix1zm9v6ug
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) February 20, 2025
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी है। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री थी। उन्होंने दिल्ली की शालीमार बाग़ विधान सभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराकर जीत हासिल की थी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की राजनीतिक सफर की शुरुआत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABPV) के साथ की थी।
1996 में वो दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसू) की अध्यक्ष बनीं।
2007 में वो दिल्ली के पीतमपुरा (उत्तर) की काउंसिलर बनीं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्म और शिक्षा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद जिले से आती हैं। उनका जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में साल 1974 में हुआ था। जब वह दो साल की थीं तो पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बतौर मैनेजर के रूप में लगी। नौकरी लगने के बाद उनके पिता दिल्ली चले आए। इसके बाद साल 1976 में उनका पूरा परिवार दिल्ली में आकर बस गया। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई।
बीजेपी के 6 कैबिनेट मंत्री की सूची
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 6 कैबिनेट भी शपथ लेंगे। इन 6 कैबिनेट मंत्री के नाम इस प्रकार हैं।
प्रवेश साहिब सिंह – दिल्ली के नए उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) प्रवेश वर्मा होंगे। उन्होंने बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नई दिल्ली की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को 4,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। वह पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद रह चुके हैं। साहिब सिंह वर्मा उनके पिता हैं जोकि भाजपा के पूर्व नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके चाचा आज़ाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। 2013 के चुनावों में भाजपा के टिकट पर मुंडका निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।
आशीष सूद – आशीष सूद ने जनकपुरी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि को लगभग 19,000 मतों से हराया था। उन्होंने पार्षद, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सदन के नेता और भाजपा के गोवा प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी के पद पर कार्य किया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा – भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली विधानसभा की राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ए धनवती चंदेला को 18,190 वोटों से मात दी थी।
कपिल मिश्रा – कपिल मिश्रा ने करावल नगर विधानसभा सीट से जित हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23,355 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने 2019 में आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
पंकज कुमार सिंह – पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंदर यादव को 13000 वोटों से हराया था। वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पूर्व अध्यक्ष राजा मोहन सिंह के बेटे हैं और वार्ड पार्षद रह चुके हैं।
आज के इस शपथ समारोह में बहुत से नेता अभिनेता और गायका, गायिका को बुलाया गया है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नडीए के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’