खबर लहरिया Blog दानापुर: 3 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, जाँच जारी

दानापुर: 3 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, जाँच जारी

दानापुर के रूपसपुर थाना के अंतर्गत आने वाले रामजयपाल नगर में अनजान हमलावरों ने महज 3 साल की बच्ची को गोली मारी दी।

Danapur News, 3 year old girl shot dead, investigation ongoing

                                                                 दानापुर थाने की तस्वीर (फोटो – सोशल मीडिया)

बिहार के दानापुर में कल बुधवार 3 जुलाई को 3 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकरी दानापुर की सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीक्षा ने दी और बताया कि आस-पास की जगह के CCTV कैमरे चेक किये जा रहे हैं। जाँच अभी भी जारी है।

दानापुर के रूपसपुर थाना के अंतर्गत आने वाले रामजयपाल नगर में अनजान हमलावरों ने महज 3 साल की बच्ची को गोली मारी दी। पुलिस ने बताया कि गोली बच्ची की छाती में जा कर लगी। डॉक्टर के इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) दीक्षा ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, “3 साल की बच्ची की हत्या की घटना सामने आई है। गोली लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सीने में गोली लगी थी…पोस्टमार्टम हो गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा-103 और आर्म्स एक्ट की धारा-27 के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच शुरू हो गई है। FSL ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के इलाकों के CCTV चेक किए जा रहे हैं। सभी एंगल से जांच की जा रही है…”

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जाँच की जा रही है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *