खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट- अब हो सकेगी शादी, धान बेचने के लिए खुला धान खरीद केंद्र, खबर का हुआ असर

चित्रकूट- अब हो सकेगी शादी, धान बेचने के लिए खुला धान खरीद केंद्र, खबर का हुआ असर

जिला चित्रकूट ब्लाक मऊ गांव लावेद यहां के पीसीएफ धान खरीद के फूल गया है किसान इस समय खुशहाल हैं| 12 नवम्बर को खबर लहरिया मे निकाला गया था 24 नवम्बर को धान खरिद केन्द्र खुल गया है| जब नही तो किसान इस तरह से परेशान थे की उनके बच्चो के शादी न हो पाती इस समय जिनके बच्चो के शादी हो रही है|

उन्ही के धान खरिदा जा रहा है इसके बाद सभी किसानो के लिया जायेगा इससे पहिले कई बार लिखित दिये पर कुछ नही हुआ था इस समय सभी किसान खुश है| अब किसान अच्छे से बच्चो शादी कर पायेगे और खेत के बोबाई कर पायेगे| इस केन्द्र मे पच्चीसो गांव के किसान धान बेचने आते है| इस समय तीश सौ कुन्तल धान खरिद लिया गया है|

अभी किसान कभी दूर दूर गांव से आते है धान खरिद केंद्र खुलने से सभी किसान खुश है | धान खरिद केन्द्र के सचिव राज कुमार उनके सहयोगी मनिष कुशवाहा का कहना है की 24 नवम्बर से धान खरिद केन्द्र लावेद के खुल गया है| अभी इस समय जिनके बच्चो के शादी हो रही है उन्ही के धान लिया जा रहा है| इसके बाद अन्य किसान का धान खरिदा जायेगा अभी तीन सौ कुन्तल केन्द्र मे लिया गया है| विडियो की पहली स्टोरी देखने के लिए  क्लिक करें