खबर लहरिया जवानी दीवानी अवध की हवाओं में गूंज रही है शास्त्रीय संगीत की खुशबू

अवध की हवाओं में गूंज रही है शास्त्रीय संगीत की खुशबू

7 फरवरी 2019, जिला अयोध्या

लोकल हीरो

अवध की हवाओं में गूंज रही है रोहित हितेश्वर की ग़ज़ल। रोहित हितेश्वर को संगीत जैसी कला से लगाव बचपन से ही था। इसलिए उन्होंने 8 साल की उम्र में ही शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था।

बचपन से ही गुज़रे ज़माने की मशहूर गायिका बेगम अख्तर और हरिहरन की गजलों के फैन रहे हैं।

शास्त्रीय संगीत गायक रोहित को महिलाओं पर आर्टिकल और कवितायेँ लिखने में काफी रूचि है।