खबर लहरिया ताजा खबरें नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध, अलीगढ़ में इंटरनेट सेवायें बंद

नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध, अलीगढ़ में इंटरनेट सेवायें बंद

नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। नागरिकता कानून पर हुए संशोधन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्वोत्तर के लोग अपने अभिमान और संस्कृति को बचाने का हवाला देकर संघर्ष कर रहे हैं तो अन्य समाज के लोग इस कानून को संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ़ बताकर विरोध कर कर रहे हैं। इस दौरान कई जिले में हिंसा, झड़प और आगजनी की भी घटनाएं सामने आई हैं।

बिल को लेकर लोग अब बसों, ट्रेनों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। इसके विरोध में सबसे ज्यादा तनाव की स्थिति असम में है। असम में अब तक लोगों की मौत हो चुकी हैसभी मौतें पुलिस की गोलीबारी के कारण गुवाहाटी में हुईं हैं राज्य में 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैजबकि करीब 1460 लोग हिरासत में हैं

 

आपको बता दें कि नागरिकता शंशोधन बिल संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार यानी 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दीजिसके बाद यह एक कानून बन गया है तभी से देश में जगह-जगह हिंसा और प्रदर्शन जारी है लोग सड़को पर उतर आये हैं ऐसा बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला रेलवे स्टेशन पर 5 खाली ट्रेनों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क जाम किये और रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया।  इस बिल के विरोध में असम में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत तक हो चुकी है।

https://twitter.com/govindhindu56/status/1206069872884510721

 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों ने 15  दिसंबर को प्रदर्शन किया विरोध के दौरान छात्रों द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी करने और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की खबर है

इस बीच अलीगढ़ में 16 दिसंबर रात 10 बजे और मेरठ में 12 बजे रात तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं सहारनपुर में भी इंटरनेट एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। इलाके में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी हालात पर काबू पाने के लिए आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद एएमयू कैंपस पहुंच गए हैं पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था कायम करने में जुटा है

 

मौके पर भारी सुरक्षाबल की तैनाती

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए पथराव में डीआईजी समेत कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ मुस्लिम विवि के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। इसके अलावा मौके पर आरएएफ और पीएसी की टीमों को भी भेजा गया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थितियां बनी हुई हैं।

 

जनवरी तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) विश्वविद्याय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब जनवरी 2020 तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा एएमयू के वाइस चांसलर अब्दुल हामिद ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों की वजह से बीते तीन दिनों से यहां व्यवधान खड़ा किया जा रहा है

जगह-जगह हो रही हिंसा और बवाल के बीच जो लोगों में भय बना है डर का माहौल है उसको लेकर हमने बुंदेलखंड में लोगों के विचार जाने की आखिर मुन्देल्खंड में किस तरह का माहौल है और लोग इस पर क्या सोच रहे हैं और उनकी क्या राय है। क्योंकि 13 दिसंबर को बाँदा शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम वर्ग ने हाथों में तख्ती और झंडे-बैनर लेकर नए कानून के प्रति विरोध जताया बांदा में हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरे और इस कानून को काला कानून बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया

बाँदा जिले के प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि इससे कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। हिन्दू मुश्लिम एकता के लिए जो हमारे बुन्देलखंड  मिशाल कायम है। वह कभी नहीं टूटेगी। चाहे सरकार इस एकता को तोड़ने के लिए कोई भी उपाय कर ले पर उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीँ  डिग्गी चौराहा के रहने वाले सैयद अली मंजर का कहना है कि अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए ये बिल लाया गया है