खबर लहरिया चित्रकूट क्रिसमस तो सबने देखा पर आज देखें बुंदेलखंड में कैसे मनाते हैं पुसवल का त्यौहार

क्रिसमस तो सबने देखा पर आज देखें बुंदेलखंड में कैसे मनाते हैं पुसवल का त्यौहार

26 दिसम्बर 2018, बुंदेलखंड, hindi news

जिस तरह आज के दिन सभी के बीच क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है उसी प्रकार सभी बुंदेलखंड वासी पुसवल का त्यौहार मनाते हैं। इसमें खरीफ फसल के काटने की ख़ुशी में कई अलग- अलग पकवान बनाये जाते हैं। जैसे की मुन्गोड़ा, पेड़े, लडू, और चौसेला जैसे स्वादिष्ट पकवान बनाये जाते हैं। इस त्यौहार को पूस की पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। हालाँकि बदलते समय के साथ-साथ इसकी अहमियत कम होती जा रही है।