खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: सार्वजानिक शौचालय का हाल बेहाल

चित्रकूट: सार्वजानिक शौचालय का हाल बेहाल

जिला चित्रकूट, ब्लॉक मऊ, गांव बरबार‌ , मबई कला| यहां सामुदायिक शौचालय तो बन गया पर अभी तक ताला नहीं खुला| अभी हाल में जमुना में आये बाढ़ से पूरा खेत, सड़क सब पर पानी भर गया। लोगों को शौचलय के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। सामुदायिक शौचालय में बजट तो खर्च हुआ लेकिन लोगों के लिए किसी काम का नहीं।

ननकी के अनुसार महिलाएं खेतों में शौच करने के लिए मजबूर है | जिनके पास शौचालय बना था वे भी इस बाढ़ में डूब गया था, तो कुछ अभी अधूरे पड़े है| पांच साल प्रधानो के प्रधानी की बीत गई है पर वहां का शौचालय चालू नहीं हुआ| शौच जाते समय इस बरसात में सांप बिच्छु का भी डर लगा रहता है। इसी साल एक लोग को सांप ने काट लिए और उसी समय उसकी मौत हो गयी। ऐसी कई घटना इस गाँव में हो चुकी है पर कोई यहाँ ध्यान नहीं देता। अनीता ने बताया कि हम लोग खेत में शौच जाने के लिए मजबूर है। अपने खेत मे बडे किसान नहीं बैठने देते इधर उधर भटकते रहते है। बरसात के मौसम में इस तरह से मुश्किल झेलना होता है। हर खेत मे पानी भरा रहता है कही बैठने के लिए जगह नही होता है।

प्रधान नीलम देवी के पति बिमलेश का कहना है कि हम भी अपनी तरफ से कोशिश कर रहें हैं कि सामुदायिक शौचालय खुल जाये‌ तो लोगों को कुछ राहत मिले। चुकि इसे पिछली प्रधानी में ही बनाया गया है और अभी तक हमें हैण्डओवर नहीं किया गया है। फिर भी अधिकारियों से हम मांग कर रहे हैं कि सामुदायिक शौचालय जल्द ही खुले।

मऊ ब्लॉक के एडिओ पंचायत सन्तोष का कहना है कि मऊ ब्लाक में कुल 57 ग्राम पंचायत थी अब एक नगर पंचायत हो गया है। सामुदायिक शौचालय अभी नव गांव में नहीं बना और सब कम्पलीट है। एक गांव के शौचालय का बजट लगभग पांच लाख है। जहां नहीं बना उस गांव के सचिव के नाम कार्यवाही किया जायेगा और जो चालू नहीं हुआ है वो बहुत जल्द चालू किया जायेगा।

ये भी देखें:

सार्वजनिक स्थानों पर बनाए शौचालय, पर नहीं खोले ताले

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)