खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: निर्मला भारती को मिला कांग्रेस का टिकट | UP Elections 2022

चित्रकूट: निर्मला भारती को मिला कांग्रेस का टिकट | UP Elections 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान में अब दो हफ्ते का समय रह गया है। ऐसे में प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीसरी सूची का ऐलान कर दिया है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 89 उम्मीदवारों में से 37 महिलाओं को टिकट दिया है।

चित्रकूट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारती को कर्वी-236 विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है। 17 नवंबर 2021 को आयोजित ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में निर्मला के बोलने की शैली से प्रभावित होकर प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगाया था। निर्मला भारती के साथ इंटरव्यू यहां देखें।

ये भी देखें –

UP Elections 2022 : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट की ज़ारी, 89 नाम शामिल

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)