खबर लहरिया Hindi Chitrakoot News: मौसम बदलते ही बिगड़ी सेहत, मऊ ब्लॉक में जुखाम-खांसी का कहर

Chitrakoot News: मौसम बदलते ही बिगड़ी सेहत, मऊ ब्लॉक में जुखाम-खांसी का कहर

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के भट्ठा मोहल्ला और आसपास के इलाकों में इस समय जुखाम, खांसी, गला दर्द और बुखार की समस्या तेजी से फैल रही है। स्थानीय निवासी कमलिया का कहना है कि जितनी परेशानी इस बार जुखाम में हो रही है, उतनी कोरोना काल में भी नहीं हुई। कई मरीज महीनों से बीमार हैं, रात में खांसी इतनी बढ़ जाती है कि नींद तक नहीं आती। सरकारी अस्पताल से दवा लेने के बावजूद राहत नहीं मिल रही। वहीं मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. हारुन के अनुसार, मौसम में तेजी से बदलाव और गर्म कपड़े छोड़ देना इसकी बड़ी वजह हो सकती है।

ये भी देखें – 

Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, शीत लहर शुरू और स्कूल बंद जानिए मौसम का हाल 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *