खबर लहरिया क्राइम चित्रकूट : घर में मिला 25 वर्षीय महिला का शव

चित्रकूट : घर में मिला 25 वर्षीय महिला का शव

चित्रकूट जिले के ब्लॉक रामनगर गाँव इटवा में 7 अगस्त 2022 को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। मृत महिला का नाम गीता देवी था जिसकी उम्र 25 साल थी। जानकारी के अनुसार, घटना 7 अगस्त की सुबह 11 बजे की है।

ये भी देखें – वाराणसी : ऑटो वाले पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप

मृतिका की मौसी का आरोप है कि महिला को मार के फांसी पर लटकाया गया है। वहीं मृतिका की सास का कहना है कि घटना के समय वह घर पर नहीं थी। उनका अपनी बहु से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। उन्हें नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मृतिका की सास ने आगे बताया कि परिवार के बीच बंटवारा हो चुका है। मृतिका उनसे अलग रहती थी। वह खेत में मज़दूरी के लिए गयी हुई थी। पति भी मौके पर नहीं था।

ये भी देखें – बांदा : दहेज के लिए जान से मारने का लगा आरोप

रैपुरा थाने के प्रभारी योगेंद्र कुमार नागर से खबर लहरिया ने फ़ोन पर बात की। उनके अनुसार, अभी तक मायके वालों द्वारा रिपोर्ट नहीं लिखवाई गयी है। रिपोर्ट लिखवाने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

ये भी देखें – प्रेम-प्रसंग या जेवर के लालच में की हत्या? जासूस या जर्नलिस्ट