जिला चित्रकूट के रामनगर ब्लॉक के एक गांव में 9 फरवरी को लगभग सुबह 10 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में बृजमोहन का आधा घर जलकर राख हो गया। बृजमोहन ने बताया कि घटना के समय वे परिवार के साथ खेत में सिंचाई करने गए हुए थे। अचानक घर में आग लग गई, जिससे पहनने-ओढ़ने के कपड़े और घर में रखा कुछ राशन भी जल गया। इस हादसे में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’