खबर लहरिया Blog चित्रकूट : अखिलेश यादव पर लगा झूठा आरोप तो कार्यकर्ताओं ने जलाये सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले

चित्रकूट : अखिलेश यादव पर लगा झूठा आरोप तो कार्यकर्ताओं ने जलाये सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले


चित्रकूट जिले में आज 16 मार्च को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर एक मामला दर्ज़ हुआ था। जिसके विरोध में पार्टी द्वारा कर्वी के ट्रैफिक चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर रोष दिखाया गया।

सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ विरोध

समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि मुरादाबाद में अखिलेश यादव के खिलाफ फ़र्ज़ी मुकदमा लगाया गया है। यूपी की सरकार तानाशाही है। जिसकी वजह से आये दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वह कहते हैं कि अगर अखिलेश यादव पर लगाया गया मुकदमा वापिस नहीं होगा। तो वह और उनके कार्यकर्ता सड़क जाम करेंगे। पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता जैसे गुलाब खान, फ़राज़ खान आदि लोग शामिल थें।

यह है पूरा मामला

22 फरवरी के दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद में थे। वहां वह एक पांच सितारा होटल में रुके थे। वहां उनकी प्रेसवर्ता थी। उस दौरान काफ़ी भीड़ भी थी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी बहुत संख्या में आये हुए थे। साथ ही विपक्षी दल के लोग भी प्रेसवर्ता में मौजूद थे।

अचानक से किसी पत्रकार की अखिलेश यादव के बॉडी गार्ड से बहस हो गयी। बहस इतनी ज़्यादा बढ़ गयी कि बीच-बचाव के लिए अखिलेश यादव को खुद बीच में आना पड़ा। इसी बीच काफी लोग मारपीट पर भी उतर आये।

इस घटना के बाद जानकारी के अनुसार, पत्रकारों द्वारा पार्टी के अध्यक्ष पर बदतमीज़ी का आरोप लगाया गया। साथ ही अखिलेश यादव, उनके बॉडी गार्ड और अन्य 20 बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया गया।

इनके कहने पर लिखी गयी रिपोर्ट

कहा जा रहा है कि कई पत्रकारों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इंडियन प्रेस अलाइवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश पाराशर की शिकायत पर पुलिस ने अखिलेश यादव और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ की। हालाँकि, पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम सामने नहीं आये हैं।\

इस खबर को खबर लहरिया के लिए नाज़नी रिज़वी द्वारा रिपोर्ट किया गया है।