खबर लहरिया Blog Chhattisgarh: जादू-टोने के शक और बच्चा न होने के कारण महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडे से हमला, मौत 

Chhattisgarh: जादू-टोने के शक और बच्चा न होने के कारण महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडे से हमला, मौत 

                                      

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ग्राम गट्टी महुआ से एक ऐसी खबर आई जहां फिर से अंधविश्वास के चलते एक महिला की बलि दी गई। जादू- टोने के शक में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बता दें आरोप है कि बच्चा नहीं होने पर परिवार वालों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडा (लकड़ी) डालकर महिला की जान लेली गई।

फोटो साभार: दैनिक भास्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृत महिला के पति की दो शादियां हुई थी। दोनों पत्नियों के बीच रोजाना झगड़े और बहस होते थे जिससे पति परेशान था। वहीं देवर और देवरानी को ये शक था कि महिला जादू-टोना करती है और बीमार है इस कारण घर में बच्चा नहीं आ रहा जिसके बाद चारों ने मिलकर महिला की जान ले ली। 

कैसे दिया घटना को अंजाम 

पति पत्नी को किसी बहाने से घर से दूर एक झोपड़ी में ले गया। वहां पहले से उसकी दूसरी पत्नी और देवर देवरानी मौजूद थे। फिर महिला को ज़बरदस्ती शराब पिलाया गया और महिला को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद पति ने महिला को जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान देवर और देवरानी ने मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए महिला के शव को कंबल से ढक दिया और घटना को छिपाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

गौरतलब है कि जिले में पिछले छह महीनों के भीतर जादू-टोना के शक में हत्या की यह दूसरी घटना सामने आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई 

मृत महिला के भाई ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृत महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि महिला के गुप्तांग में कठोर वस्तु से चोट पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़ कर जांच शुरू कर दी। जांच से पता चला कि महिला की हत्या परिवार वालों ने मिल कर की है। 

आरोपी गिरफ़्तार 

पुलिस द्वारा जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है इसके साथ घटना स्थल से भी सभी सबूत जैसे डंडे (लकड़ी) को भी जब्त कर लिया गया है। एक आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

पति – ठूपन राम 

पत्नी – फुला बाई 

देवर – सुनील राम 

देवरानी – सुरन्ती बाई 

इन आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *