छत्तीसगढ़ में जंगलों से निकलकर हाथियों का खेतों और गांवों तक पहुंचना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। धान की तैयार फसल को हाथियों के झुंड एक ही रात में नुकसान पहुंचा देते हैं। फसल बचाने के लिए किसान पटाखे और बिजली के तारों का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे हाथियों की जान पर भी खतरा मंडराता है। आखिर हाथी जंगल छोड़कर आबादी की ओर क्यों आ रहे हैं? क्या जंगलों में भोजन की कमी और उनके पारंपरिक रास्तों में बढ़ता इंसानी दखल इसकी वजह है? क्या हाथी अपना रास्ता भूल रहे हैं या उनके रास्ते बदल दिए गए हैं? इस ग्राउंड रिपोर्ट में समझिए हाथी-इंसान संघर्ष की वजह, किसानों की परेशानी और वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़े जरूरी सवाल। साथ ही जानिए, हाथियों के गांव की ओर आने पर ग्रामीणों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’