राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) चौथी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 162 पदक अपने नाम किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 230 पदकों के साथ तेलंगाना पहले स्थान पर है। यह प्रतियोगिता ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसका समापन कल 16 नवंबर को राउरकेला के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया।

छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की ट्रॉफी के साथ तस्वीर (फोटो साभार : सोशल मीडिया X अकाउंट छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय)
आईएनएच न्यूज़ एंजेसी रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) चौथी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में अलग-अलग राज्यों के 7000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में जिला, संभाग, विद्यालय और राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) चौथी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 से जुड़ी सभी जानकारी के लिए https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2190486 इस पर क्लीक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “राज्य के युवा खिलाड़ियों की अथक मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”
ओडिशा में आयोजित चौथे EMRS राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों की अथक मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रतीक है।
छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर… pic.twitter.com/eFYyFLwEEs
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 15, 2025
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने 162 पदक जीते
छत्तीसगढ़ प्रदेश के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में 43 रजत, 64 कांस्य पदक और 55 स्वर्ण सहित लगभग 162 पदक हासिल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
स्वीमिंग – 9 रजत,
कुश्ती एवं एथलेटिक्स – 7-7 स्वर्ण,
ताईक्वांडो और तीरंदाजी – 5-5 स्वर्ण
जूडो एवं बैडमिंटन – 4-4 स्वर्ण पदक
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
