खबर लहरिया Blog Chhattisgarh Budget 2026-27 छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया बजट 

Chhattisgarh Budget 2026-27 छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया बजट 

                                      

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 – 27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि यह बजट संकल्प थीम पर आधारित है और इसका उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और निवेश के नए अवसर तैयार करना है।

फोटो डिज़ाइन क्रेडिट: रचना

बजट में किसानों को ब्याज-मुक्त ऋण देने और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बालिकाओं को 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही सरकार ने पांच प्रमुख मिशनों मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप व निपुण मिशन पर काम करने का ऐलान किया है जिनमें से प्रत्येक के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ बजट में कहां कितना रकम लगेगा 

ओपी चौधरी ने बताया है कि सरकार रानी दुर्गावती योजना शुरू करने जा रही है जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली लड़कियों को 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। बजट में बस्तर में इंद्रावती नदी पर मतनार और देउरगांव बांध बनाने के लिए 2,024 करोड़ रुपये रखे गए हैं। लोक निर्माण विभाग को 9,450 करोड़ और जल संसाधन विभाग को 3,500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अबूझमद और जगारगुंडा में शिक्षा शहर बसाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 50 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बस्तर और सरगुजा ओलंपिक हेतु 10 करोड़ रुपये तथा दूरस्थ इलाकों में इंटरनेट सुविधा मजबूत करने के लिए बस्तर नेट परियोजना को 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 

बता दें यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साई सरकार का तीसरा बजट है पहला बजट ज्ञान और पिछला गति विषय पर आधारित था जबकि इस वर्ष का बजट संकल्प थीम पर केंद्रित है जिसमें समग्र विकास, अधोसंरचना, निवेश, रोजगार और आजीविका पर जोर दिया गया है। इसके तहत निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए 23 नए औद्योगिक पार्कों पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे साथ ही सरगुजा के मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये और जगदलपुर व अंबिकापुर में हवाई सेवाओं के विस्तार की भी घोषणा की गई है।

महिला एवं बाल विकास 

  • महतारी वंदन योजना – 8,200 करोड़ 
  • लखपति दीदी भ्रमण योजना शुरू 
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना – 120 करोड़ 
  • पूरक पोषण आहार – 650 करोड़ 
  • आंगनबाड़ी संचालन – 800 करोड़ 
  • रानी दुर्गावती योजना – 18 वर्ष की लड़की को 1.5 लाख 
  • 250 महतारी सदन – 75 करोड़ 
  • महिला स्व सहायता समूह को सशक्त करने पर जोर 

किसान और सहकारिता 

  • 50 नए गोदाम – 150 करोड़ 
  • ब्याज मुक्त कृषि ऋण – 300 करोड़ 
  • सहकारी समितियों को CSC के रूप में विकसित किया जाएगा। 
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को – 250 करोड़ 
  • 36 सड़कों के 2 – लेन उन्नयन के लिए – 200 करोड़ 
  • ग्रामीण संपर्क सड़कों के लिए 206 गांव चिन्हित – 50 करोड़ 

युवाओं के लिए बजट में घोषणा 

  • विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ अनुदान 
  • 25 कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए – 25 करोड़ 
  • राजधानी रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र के लिए – 25 करोड़ 
  • तकनीकी शिक्षा और निवेश माहौल मज़बूत करने पर फ़ोकस 

बुजुर्गों के लिए घोषणा में क्या है 

  • रामलला दर्शन योजना – 36 करोड़ 
  • शक्ति पीठ भ्रमण योजना – 5 करोड़ 
  • धार्मिक तीर्थ योजनाएं जारी 

बस्तर – सरगुजा के लिए क्या है नया 

  • मुख्यमंत्री बस सेवा – 10 करोड़ 
  • 500 मोबाइल टावर स्वीकृत 
  • बस्तर ओलंपिक सरगुजा ओलंपिक – 5 – 5 करोड़ 
  • एजुकेशन सिटी – 100 करोड़ 

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में सरकार ने सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और पर्यटन से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कुछ और घोषणाएं कुछ इस प्रकार है – 

सुरक्षा व प्रशासन

  • 15 नए पुलिस थाने और 5 नए साइबर थानों की स्थापना।
  • महिला थानों की संख्या बढ़ेगी, रायपुर के तेलीबांधा थाना का नवीनीकरण होगा।
  • सीन ऑफ क्राइम यूनिट के लिए 3 करोड़ रुपये।

वन, पर्यावरण और पर्यटन

  • वनों के संरक्षण पर 930 करोड़ और 1000 पदों पर भर्ती।
  • अभ्यारण्यों के विकास के लिए 11,000 करोड़ रुपये।
  • शक्तिपीठ भ्रमण योजना (5 करोड़) और शक्तिपीठ सर्किट का निर्माण।
  • सिरपुर विकास हेतु 36 करोड़ (रिवर फ्रंट व मेडिटेशन सेंटर)।
  • इको टूरिज्म के लिए फिक्की से एमओयू, 500 करोड़ निवेश प्रस्ताव।
  • मैनपाट और जशपुर कोतेबेरा में पर्यटन विकास।

शिक्षा, संस्कृति और समाज

  • सरकारी स्कूल छात्रों के लिए युवा दर्शन योजना (5 करोड़)।
  • रायपुर देवभवन को राष्ट्रीय स्मारक बनाने हेतु 5 करोड़।
  • साहित्य महोत्सव हर साल होगा, अप्रवासी छत्तीसगढ़ियों का NIR सम्मेलन वार्षिक।
  • 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़।
  • गिरौदपुरी मेले को 50 लाख अनुदान।

स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा

  • कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज योजना (100 करोड़)।
  • रायपुर में 200 बिस्तर का अस्पताल, कालीबाड़ी में MCH अस्पताल और चिरमिरी में जिला अस्पताल।
  • कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज।
  • मितानिन कल्याण निधि (350 करोड़)।
  • नशा मुक्ति केंद्र संचालन हेतु 20 करोड़।
  • शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक इलाज (1,500 करोड़)।

उद्योग और रोजगार

  • 23 नए उद्योग स्थापित होंगे।
  • उद्योग विभाग का बजट 248 करोड़ से बढ़कर 775 करोड़।
  • उद्योग अनुदान के लिए 750 करोड़।
  • नवा रायपुर–राजनांदगांव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स (10 करोड़)।
  • भिलाई में व्यावसायिक परिसर।
  • बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन निर्माण।
  • बस्तर में रोजगार आधारित सेक्टर हेतु 100 करोड़ निवेश।

 खेल, परिवहन और तकनीक

  • नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
  • क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना (57 करोड़)।
  • ईवी सब्सिडी के लिए 100 करोड़।
  • रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र।
  • 5 बड़े शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम।

अन्य प्रमुख घोषणाएं

  • नमक योजना: 1,000 करोड़।
  • पेंशन के लिए 1,400 करोड़।
  • सयानगुड़ी विकास हेतु 5,000 करोड़।
  • उपहार प्लेटफॉर्म के लिए 25 करोड़।
  • खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़।
  • मुख्यमंत्री सड़क योजना (36 सड़कें, 200 करोड़)।
  • इंद्रावती बैराज हेतु 68 करोड़।
  • मेकाहारा में एआई तकनीक के लिए 10 करोड़।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *