खबर लहरिया औरतें काम पर छतरपुर: ये महिला करती हैं जैविक खेती

छतरपुर: ये महिला करती हैं जैविक खेती

छतरपुर जिले की दमयंती नाम की महिला जैविक खेती करती हैं और यही उनका व्यवसाय भी है। उनके परिवार से कोई भी खेती में नहीं है। वह बताती हैं,उनका जन्म ओडिशा में हुआ। पापा की जॉब के कारण उन्हें फैमिली के साथ जबलपुर आना पड़ा और फिट जबलपुर में रहकर ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद नवोदय स्कूल में जॉब भी लग गई पर वह अपने जीवन से संतुष्ट नहीं थी। अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। कई चुनौतियों को स्वीकार किया और अपने मन की आवाज़ को इतनी गहराई से सुना कि आज अपने खेती करने के सपने को पूरे कर रही हैं। वह काफी लोगों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।
‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke