खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर : परिवार का आरोप करंट लगने से महिला की हुई मौत

छतरपुर : परिवार का आरोप करंट लगने से महिला की हुई मौत

जिला छतरपुर ब्लॉक बिजावर की ग्राम पंचायत पनागर में एक महिला को कूलर से करंट लगकर मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने बताया कि रात को वह लोग सो रहे थे। उसके बाद उसकी पत्नी ने बोर्ड की चिटकनी दबाई जिसमें कूलर के तार लगे हुए थे। महिला कोअचानक करंट लगा और वह गिर गयीं। डंडे की मदद से उन्होंने कूलर की तार को हटाया और तुरंत ही महिला को बिजावर के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा महिला की मौत का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी देखें :

ग्रामीण पांच सालों से कर रहे पक्की सड़क की मांग

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)