खबर लहरिया Blog Chhatarpur: दो नाबलिग लड़कियों के साथ किया बलात्कार, पुजारी पर आरोप 

Chhatarpur: दो नाबलिग लड़कियों के साथ किया बलात्कार, पुजारी पर आरोप 

मंदिर को सुरक्षित जगह माना जाता है लेकिन आज के समय में मंदिर भी लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं रह गई है।

Chhatarpur District Hospital's photo.

छतरपुर जिला अस्पताल की तस्वीर( फोटो साभार: आलीमा)

रिपोर्ट – अलीमा, लेखन – सुचित्रा

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना अंतर्गत एक गांव में 5 और 6 साल की दो नाबालिक लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना का आरोपी आश्रम में रहने वाले पुजारी को बताया जा रहा है। यह घटना कल 6 जुलाई 2025 को रात में घटी। आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट POCSO) के तहत हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इसकी जानकारी गढ़ी मलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने दी। 

मंदिर में हो रही इस तरह की बलात्कार की घटना, चाहे वो छोटी उम्र की लड़कियों के साथ हो या फिर महिलाओं के साथ काफी चिंताजनक है। जो लोग धर्म में आस्था रखते हैं और मंदिर के पुजारी को भी भगवान का दर्जा देकर उन्हें पूजते हैं, उनसे आशीर्वाद लेते है यहां तक की सुख, शांति और समृद्धि के लिए उनसे सम्पर्क करते हैं और वही लकड़ियों के साथ बलात्कार जैसी घटना के मुख्य आरोपी होते हैं। 

मंदिर को सुरक्षित जगह माना जाता है लेकिन आज के समय में मंदिर भी लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं रह गई है। एमपी की यह खबर आपको चौंका देगी कि कैसे एक पुजारी ने दो नाबलिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जिस पुजारी पर गांव के लोगों ने, महिलाओं ने विश्वास किया उसी पुजारी ने नाबलिग बेटियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया। 

पूरा मामला 

दोनों नाबलिग के माता-पिता ने बताया कि लड़कियां रात में गांव में ही एक घर से दूसरे घर जा रही थी, तभी महाकाल आश्रम के पुजारी चरण दास (उम्र 60 साल) ने बहला फुसला कर प्रसाद का लालच दिया। दोनों लालच में आकर पुजारी के साथ चली गई। पुजारी दोनों को आश्रम ले गया और वहीं उनके साथ बलात्कार किया। जब लड़कियां घर पहुँची तो उनके निजी अंग घायल थे। 

दोनों लड़कियों का इलाज जारी 

छतरपुर के जिला चिकित्सालय डॉक्टर साक्षी गंगले ने बताया कि दोनों लड़कियों की हलात काफी गंभीर थी, लेकिन अब दोनों खतरे से बाहर है। दोनों की मेडिकल जाँच की गई और इलाज चल रहा है।

आश्रम के पुजारी ने दी धमकी 

माता-पिता ने बताया कि जब बलात्कार का हमें पता चला तो हम लोग बाबा से मिलने भोले नाथ के मंदिर पहुंचे। मंदिर आश्रम के पास ही है। पुजारी ने त्रिशूल लेकर हमारे ऊपर हमला करने की धमकी दी। इस वजह से हम लोग डर गए और थाने में शिकायत की।

पुजारी पर गांव वालों का आरोप 

खबर लहरिया की रिपोर्टर ने जब गांव वालों से बातचीत की कि पुजारी अक्सर नाबलिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है। पुजारी छोटी उम्र की लड़कियों को प्रसाद के बहाने अंदर ले जाता है और दरवाजा बंद करने के बाद उनके साथ यौन शोषण करता है। पहले भी गांव के लोग ऐसे मामले में पुजारी को कई  बार समझाया और मामला शांत कर दिया लेकिन हम लोग अब इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करगें ताकि दुबारा ऐसी घटनाएं न हो।

गांव वालों की मांग 

गांव वालों का कहना है कि पुजारी की वजह से पूरा गांव बदनाम हो गया है। महिलाएं और छोटी उम्र की लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती। हमारी मांग है कि पुजारी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke