मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में 14 जुलाई को जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग में घायल हुए मोतीलाल कुशवाहा मामले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। हालांकि, शिकायतकर्ता और घायल मोतीलाल के परिवार का आरोप है कि अभी भी मामले में पूरी कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शालिग्राम और उसके साथी गांव पहुंचे और मोतीलाल को बुलाने के नाम पर घर से ले गए, जिसके बाद मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मोतीलाल कुशवाहा को पहले जिला अस्पताल और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
ये भी देखें –
UP/Varanasi: चोलापुर में अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 7 गिरफ्तार
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’