खबर लहरिया ताजा खबरें छतरपुर: अस्पताल में डाक्टर नहीं तो लोगो ने किया जाम

छतरपुर: अस्पताल में डाक्टर नहीं तो लोगो ने किया जाम

जब इंतजार की हद हुई तो गर्भवती महिलाएं आ गईं सड़क परडॉक्टरों के न मिलने से अस्पताल के सामने किया प्रदर्शन, लग गया जाम छतरपुर।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में कई घंटे इंतजार के बाद गर्भवती महिलाओं को महिला डॉक्टर नहंी मिलीं इसलिए उन्होंने अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। बिजावर से आए जरदार अली ने बताया कि उसे अपनी गर्भवती पत्नि को डॉक्टर से परामर्श दिलाना था सुबह 8 बजे आने के बाद साढ़े 11 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसी तरह लक्ष्मी रैकवार ने बताया कि एक्सरे कराना था लेकिन अस्पताल में सुविधा न मिल पाने के कारण लोगों से पैसे इकट्ठा कर अस्पताल के बाहर से मजबूरन एक्सरे कराना पड़ा। एक महिला तो काफी गंभीर थी इसलिए उसे कुछ लोगों के सहयोग से दूसरे अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के न मिलने से सड़क पर उतरी महिलाओं ने रास्ता जाम कर दिया। जाम की खबर लगने पर सीएसपी उमेश शुक्ला, सिविल लाईन टीआई अरविंद दांगी, कोतवाली टीआई सरिता वर्मन, मौके पर आ गईं। वहंी तहसीलदार विजय सेन व सिविल सर्जन आरएस त्रिपाठी भी आ गए। काफी समझाइस के बाद मामला शांत हो सका। तहसीलदार ने सिविल सर्जन को खरी-खोटी भी सुनाईं।