खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर : मुफ्त में करवाई जाती है रजक समाज के लोगों की शादी

छतरपुर : मुफ्त में करवाई जाती है रजक समाज के लोगों की शादी

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रजक समाज का सम्मेलन विवाह 23 फ़रवरी को होने वाला है। उसके रजिस्ट्रेशन होने शुरू हो गए हैं।  यह रजिस्ट्रेशन कुछ समाजसेवी द्वारा हर साल करवाया जाता है,जिसमें गरीब लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी लेते हैं। रजक समाज की कन्याओं का सम्मेलन के ज़रिये फ्री में विवाह करवाया जाता है।

लोगों का कहना है कि हम लोग यह 13 वर्ष से करवा रहे हैं। जिन बच्चों के मां-बाप बहुत ज़्यादा गरीब हैं और वह शादी नहीं कर पाते इसलिए हम लोग सारे सामाजिक कार्यकर्ता यह विवाह करवा कर पुण्य कमाते हैं।

ये भी देखें – महोबा : शादी में विदाई के समय हुई मारपीट

इसमें हम लोग लड़का और लड़की वालों को खाना और लड़की को दहेज भी देते हैं। उपहार के तौर पर जितना हम कमेटी वालों से बन पड़ता है उतना हम लोग दे देते हैं और हर वर्ष 21, 12 या 11 जितने हो जाते हैं उतने विवाह हम लोग करवा लेते हैं।

कमेटी के सदस्य लोग सिर्फ पैसे मिलाते हैं। इसमें शासन से मदद कुछ नहीं मिलती है। हम लोग सिर्फ पुण्य कमाने के लिए यह कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, ये हमारा उदेश्य है।

ये भी देखें –  पितृसत्तात्मक समाज में महिला बराबरी करे तो निर्लज क्यों? | बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke