खबर लहरिया क्राइम छतरपुर : सड़क किनारे मिला बुज़ुर्ग व्यक्ति का शव

छतरपुर : सड़क किनारे मिला बुज़ुर्ग व्यक्ति का शव

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग व्यक्ति का शव पाया गया।

Chhatarpur news, Dead body of an elderly person found on the roadside

                                                       घटनास्थल की जांच पड़ताल करती पुलिस की तस्वीर

छतरपुर जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग का शव सड़क किनारे पाया गया। 27 जून 2023 की सुबह 9 बजे आने-जाने वाले राहगीरों ने बुज़ुर्ग के मृत शरीर को देखा और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

राहगीर साहिल खान ने बताया कि सुबह वह अपने काम पर जा रहे थे। उसी समय उन्होंने सड़क किनारे वृद्ध व्यक्ति को देखा। उस समय हलकी बारिश भी हो रही थी। व्यक्ति कोई हरकत भी नहीं कर रहा था। बारिश होने के बावजूद भी लोग हिलते हैं पर वृद्ध व्यक्ति कोई हरकत नहीं कर रहा था।

ये भी देखें – बांदा: फांसी पर लटका मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

उसे संदेह हुआ तो उसने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिर उसने तुरंत छतरपुर जिले के सिटी कोतवाली थाने में फोन लगाया और घटना की जानकारी दी।

मामले को लेकर सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया, जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की। अभी फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है कि वह कौन है और कहां से हैं। पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मृतक के शव को छतरपुर जिले के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही मृतक के परिजनों की कोई जानकारी मिलती या कोई रिपोर्ट आती है तो आगे की जानकारी दी जायेगी।

टीम द्वारा मौत की वजह व परिवार के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर की रिपोर्टिंग अलीमा द्वारा की गई है। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke