खबर लहरिया जवानी दीवानी किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्य तिथि

किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्य तिथि

किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्य तिथि. किसान आंदोलन की जैसी आवाज चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश में बुलंद की, वैसा असर अब दिखाई नहीं देता। लोकसभा चुनाव के प्रचार में सियासी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप की जंग छिड़ी है, मगर किसानों के मुद्दे नदारद दिखाई दिए हैं। ऐसे में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद आना स्वाभाविक है। सादगी के साथ किए संघर्ष से उन्होंने किसान शक्ति को न केवल एकजुट किया, बल्कि लखनऊ से दिल्ली तक की सत्ता के सिंहासन भी हिला दिए थे।