खबर लहरिया ताजा खबरें कौशल विकास योजना के वितरित किया गया सर्टिफिकेट

कौशल विकास योजना के वितरित किया गया सर्टिफिकेट

पन्ना जिले के ब्लॉक अजयगढ़ में साल 2020 में बेरोज़गार बच्चों के लिए कौशल विकास केंद्र की ओर से फॉर्म भरे गए थे। जिनको 8 सितंबर 2021 को सर्टिफिकेट वितरित किए गए हैं और सामग्री दी गयी है।

महामारी का ध्यान रखते हुए यह सामग्री वितरित की गई। जिसमें बच्चों को मास्क भी दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में लड़के एवं लड़कियां दोनों ही शामिल थे। राबिया द्वारा बताया गया कि 2020 में रोज़गार दिलाने के लिए कौशल विकास केंद्र की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। जिसकी ट्रेनिंग भी हुई थी। कोरोना महामारी के चलते सर्टिफिकेट लेट हो गए थे जो की अभी वितरित किए गए हैं। लड़कों को टी-शर्ट,कैप एवं मास्क दिया गया है। वहीं लड़कियों को कोटी कैप एवं मास्क और सर्टिफिकेट वितरित किया गया है।

मैडम द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि यह फील्ड वर्कर की जॉब है। जिन लोगों के पास यह सर्टिफिकेट है उन लोगों के पास जल्द ही रोज़गार के ऑफर आएंगे। उन लोगों को रोज़गार दिया जाएगा लेकिन रोज़गार फील्ड से संबंधित होंगे।

ये भी देखें :

साक्षरता: रोज़गार, कौशल विकास, सामान शिक्षा? | Literacy day

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)