खबर लहरिया खेती चित्रकूट- नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई के लिए सूखे पड़े हैं खेत

चित्रकूट- नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई के लिए सूखे पड़े हैं खेत

जिला चित्रकूट ब्लाक मानिकपुर गांव कैलहा और बडैया के लिए भरोसा बाध से नहर गई है। दस साल से नहर के साफ सफाई मरम्मत नही हुई है। इस कारण से नहर का पानी किसानो के खेत तक नही पहुंचा। लगभग चार गांव के किसान परेशान हैं। कई बार आवाज उठाये सिचाई विभाग मे पर कुछ नही हुआ। हर जगह जगह नहर टूटी है।

कैलहा गांव तक पानी नही आया। इस तरह से समास्य लगभग दस साल से बनी है। हजारों किसान खेत के पलेवा के लिए परेशान है। भरोसा बांध से नहर देखने के लिए निकली है। पर कोई अधिकारी न प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहे है। किसानो के लिए कैलहा गांव मे तीन सौ विगहा खेती खाली पड़ी रहती है। किसानी से ही कई परिवार का खर्च चलता है, पर सिचाई न होने से खाली खेत पड़े रहते हैं।

हम किसानों को नही पता है। पर हर साल साफ सफाई मरम्मत का पैसा आता है। पर कभी सफाई नही होती है। ये समय पलेवा करने का सीजन है पर अभी तक साफ सफाई न मरम्मत नही हुई तो पानी क्या छोड़ा जायेगा। अगर टूटी-फूटी नहर बन जाये तो हर गांव में पानी पहुंचने लगे। मानिकपुर क्षेत्र वैसे भी पानी के किल्लत का क्षेत्र है जो भी सुविधा दिया गया है वह भी समय से मिलता नही है इस तरह के स्थिति बनी रहेगी तो आधा किसान भूखे मर जायेगे। इसी तरह जानवरो का भी हाल होगा।

खेत में कुछ गल्ला भूसा हो जाता है तो राहत होती। अजय सिंह जेई सिचाई विभाग कर्वी का कहना है कि भरोसा बांध नहर की सफाई हर दो साल में होती है। पिछले साल करवाया गया था। जो जगह-जगह नहर टूटी फूटी है किसान ही तोड़ डालते है बजट आने पर मरम्मत करवाया जायेगा।