खबर लहरिया Blog Budget 2024: बिहार और आंध्र प्रदेश राज्य के बजट को विपक्ष ने बताया “भेदभावपूर्ण”, जानें क्यों?

Budget 2024: बिहार और आंध्र प्रदेश राज्य के बजट को विपक्ष ने बताया “भेदभावपूर्ण”, जानें क्यों?

वित्त मंत्री सीतारमण ने बिहार के लिए 58,900 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। वहीं आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास के लिए इस वित्त वर्ष और आने वाले साल के लिए 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

budget-2024-opposition-calls-bihar-and-andhra-pradesh-state-budget-discriminatory

                                             फोटो साभार – सोशल मीडिया

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल मंगलवार 23 जुलाई को आम बजट पेश किया गया। इस बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश सहित पांच राज्यों के विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ नामक योजना के लिए बजट पेश किया गया। इंडिया गठबंधन (विपक्ष) का आरोप है कि यह भेदभावपूर्ण है इसलिए आज बुधवार 24 जुलाई को संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस साल के संसद में बजट 2024-25 पेश कर दिया गया है। इस बजट में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बजट पेश किया गया जिसमें कुछ विशेष राज्यों के लिए बजट दिया गया। राज्यों के बजट पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि ये बजट एक तरह से भेदभावपूर्ण है। आज इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अन्य नेता संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इसका वीडियो एएनआई ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया।

केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “इस वर्ष के केंद्रीय बजट द्वारा बजट की अवधारणा को पहले ही नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने अधिकांश राज्यों के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है। इसलिए INDIA गठबंधन की बैठक इसका विरोध कैसे किया जाए, इस पर हुई थी।”

ये भी पढ़ें – Budget 2024: वित्त मंत्री ने किया बजट 2024-2025 पेश, जानें क्या है खास

Budget 202: बिहार के विकास के लिए बजट

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा, “हम बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को कवर करते हुए देश के पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोदय नामक योजना तैयार करेंगे।”

वित्त मंत्री सीतारमण ने बिहार के लिए 58,900 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। इस बजट में उन्होंने सड़क परियोजना के लिए 26,000 करोड़, भागलपुर के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपये की लागत से 2,400 मेगावाटका बिजली सयंत्र और बाढ़ नियंत्रण के लिए 11,000 करोड़ रुपए भी शामिल है।

इस बजट में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर भागलपुर एक्सप्रेसवे और बक्सर में गंगा नदी पर एक अतिरिक्त दो लेन पुल निर्माण शामिल है इसके साथ ही बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल संबंधी ढांचों का निर्माण भी होगा।

ये भी पढ़ें – Budget Session 2024: आज से शुरू, वित्त मंत्री ने किया आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश

Budget 2024 आंध्र प्रदेश के लिए

आम बजट में आंध्र प्रदेश के विकास के लिए भी घोषणा की गई। इसके लिए आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास के लिए इस वित्त वर्ष और आने वाले साल के लिए 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा की।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र ने महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया। उन्होंने बताया कि वह आंध्र प्रदेश में पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए तैयार है।

कुछ राज्यों को बजट देने के लिए इसके पीछे सत्ता पक्ष की क्या रणनीति है? विपक्ष इस से काफी हद तक नाराज दिख रहे हैं इसलिए इसका कड़ा विरोध रहे हहैं।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke