खबर लहरिया चुनाव विशेष आम बजट का जवाब इस बार के चुनाव में देंगे : किसान यूनियन | UP Elections 2022

आम बजट का जवाब इस बार के चुनाव में देंगे : किसान यूनियन | UP Elections 2022

भारत एक कृषि प्रधान देश था, है, और रहेगा। किसान वह है जो जमीन में हल डाल कर अन्न उगाता है। वही किसान के हित में सरकार 2022 के बजट में क्या आया ? मात्र छालावा! किसान यूनियन के अनुसार 2022 का आम बजट पास होना किसानों के लिए एक छलावा तथा सिर्फ एक चुनावी हथकंडा था। 2022 के आम बजट में किसानों को, महिलाओं को किसी भी तरह की राहत नहीं दी गई है। महंगाई जितनी थी उतनी है। महंगाई को कम नहीं किया गया है। महिलायें बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि महंगाई इतनी बढ़ गई है अब बचत करना जैसे असंभव नज़र आता है। उनके किचन की वह वस्तुएं जो रोज़मर्रा की उनकी ज़रुरत है उनका दाम कम नहीं किया गया है जिससे महिलाओं की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। महिलाएं तथा किसान 2022 आम बजट का विरोध तथा निंदा करते साफ देखे जा सकते हैं।

ये भी देखें –

Budget 2022 : टैक्स बढ़ा, योजनाएं शुरू हुईं पर मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)