खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट : बीएसपी ने प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह को उतारा चुनावी मैदान में | UP Elections 2022

चित्रकूट : बीएसपी ने प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह को उतारा चुनावी मैदान में | UP Elections 2022

जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं, पार्टियां भी तेज़ी से जनसम्पर्क करती नज़र आ रही हैं। विधानसभा चुनाव की इस पारी में कई बड़ी-बड़ी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दल बदलुओं की इस रेस में चित्रकूट के पुष्पेन्द्र सिंह भी पिछे नहीं रहे। वे 35 साल से कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं। इस बार साल 2022 में वह बसपा के साथ हाथ मिला कर विधानसभा का टिकट हासिल कर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

ये भी देखें – जाबाज़ महिला प्रत्याशी निर्मला भारती क्या बुंदेलखंड में लाएंगी बदलाव की लहर? | UP Polls 2022

पुष्पेन्द्र सिंह अपने इन्टरव्यू में बताते हैं कि, वो कांग्रेस के साथ 30 साल से हैं। उन्हें कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया इसलिए वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए। उन्हें विधानसभा 236 से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया।

वह आगे कहते हैं कि 1992 में कोई घटना घटी थी तब से वह राजनीति में आए। लगातार उस समय से लोगों की सेवा कर रहे हैं। जनता के बीच हर समय उनके दुःख-सुख में खड़े रहते हैं। वह जनता की और सेवा करना चाहते हैं इसलिए उन्हें किसी राजनीतिक पद की ज़रुरत है। किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, रोज़गार उनके मुद्दे हैं।

ये भी देखें – कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित बनेंगी महिलाओं की आवाज़ | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)