खबर लहरिया ग्रामीण स्वास्थ्य चित्रकूट: पहाड़ की ब्लास्टिंग से घरों में गिर रहे पत्थर के टुकड़े

चित्रकूट: पहाड़ की ब्लास्टिंग से घरों में गिर रहे पत्थर के टुकड़े

चित्रकूट के कर्वी ब्लॉक के गाँव गोडा़ में पहाड़ में पत्थर की ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में पत्थर आ रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ-साथ जानवरों की जान का भी खतरा बना रहता है।

ये भी देखें – बांदा: सालों से तालाब में उड़ रही धूल, सरकारी धन का बंदरबांट

महिलाओं ने बताया की हमारे घर की कुछ ही दूरी में पहाड़ है और पहाड़ में ब्लास्टिंग होने से घर में पत्थर आते हैं जिसमें हमें जान का खतरा रहता है। और हमारे जानवर भी बाहर बंधे होते हैं उनकी भी जान का खतरा रहता है। हम बच्चों को बाहर नहीं जाने देते। हमारे बच्चे न खेल पाते हैं न घर मे सुरक्षित हैं। हमने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

ये भी देखें – चित्रकूट: क्रेशर की धूल से ढंक रहा गाँव, फ़ैल रही बीमारियाँ

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)