खबर लहरिया ताजा खबरें विजय संकल्प रैली से सांसद क्यों हुए गायब ? देखिये बाँदा जिले से

विजय संकल्प रैली से सांसद क्यों हुए गायब ? देखिये बाँदा जिले से

Banda News, Hindi News, Hindi Samachar

जिला बांदा कस्बा अतर्रा। लोकसभा चुनाव कि पहल जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। जहां एक तरफ भाजपा पार्टी दुसरी पार्टीयो पर जम कर निशाना साध रही है तो वहीं उनके खुद के सांसद भैरों प्रसाद मिश्र पोस्टर में अपना नाम और फोटो न देख कर काफी भड़क उठे क्या ऐसे में खुद कि बढ़ाई और योजनाओं कि गिनती करने वाली भाजपा सरकार जीत हासिल कर पाएंगी। ये तो आने वाला समय बताएगा।

अतर्रा कस्बे के हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान में 26 मार्च को आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में प्रदेश के कृषि मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ( धुन्नीराम भइया ) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2012 में मायूस हो गया था। उस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रणनिती बनाकर बूथ और मंडल अध्यक्षों में जोंस भरा और प्रदेश में 73 सीट जीतकर केंद्र में सरकार बनाई। एसे ही 2017 में गुंडा गर्दी थी। पर आज सब जगह शांति है।