खबर लहरिया Blog Paris Olympics 2024: बिहार से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में शॉटगन ट्रैप में करेंगी निशानेबाजी

Paris Olympics 2024: बिहार से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में शॉटगन ट्रैप में करेंगी निशानेबाजी

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह हिस्सा ले रही हैं। वह महज 32 साल की हैं और जमुई से विधायक हैं।

BJP MLA from Bihar Shreyasi Singh will shoot shotgun trap in Paris Olympics 2024

      बिहार के जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह की तस्वीर (फोटो साभार – सोशल मीडिया)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में बिहार के जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह शूटिंग(निशानेबाजी) करेंगी। वह पहली महिला होंगी जो विधायक है और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रेयसी सिंह कल मंगलवार 30 और बुधवार 31 जुलाई को होने वाले शॉटगन ट्रैप में निशानेबाजी करेंगी।

पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है जो 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक फ्रांस में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल समारोह है। इस खेल समारोह में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कुश्ती, निशानेबाजी, हॉकी, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन अन्य खेल शामिल हैं। इसमें अलग-अलग देशों से खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते हैं। इस समारोह में भारत के 117 खिलाड़ी (एथलीट) अलग-अलग तरह के खेलों में भाग ले रहे हैं।

इस ओलंपिक समारोह में भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह हिस्सा ले रही हैं वह महज 32 साल की हैं और जमुई से विधायक हैं।

आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से जमुई से विधायक चुनी गई थीं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं।

ये भी देखें – चांदनी रात में कबड्डी खेलती महिलाएं

शूटर श्रेयसी सिंह ने इन खेलों में अपना नाम कमाया

द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयसी सिंह ने पहले से कई पुरस्कार हासिल किए हैं। उनके नाम अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक शामिल है इसके साथ ही जनवरी में एशियाई चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर थीं।

  • 2018 में गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप में रजत पदक मिला।
  • 2014 एशियाई खेलों में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में कांस्य पदक
  • 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता और 2018 में स्वर्ण पदक

शॉटगन ट्रैप क्या है?

शॉटगन ट्रैप एक ऐसा खेल जिसमें प्रतिभागी शॉटगन की सहायता से तश्तरी के आकार के मिट्टी के लक्ष्यों पर निशाना लगाते हैं। इन मिट्टी के लक्ष्यों को ट्रैप नामक स्प्रिंग डिवाइस से हवा में फेंका जाता है। लक्ष्य को प्रतिभागियों से दूर रखा जाता है।

निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने राजनीति में उतरने के साथ-साथ खेल के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखा। इस खेल में भारतीयों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

मनु भाकर ने कल रविवार 28 जुलाई को होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में भारत के हिस्से में यह पहला पदक आया।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke