खबर लहरिया Blog Bihar: बेरोज़गार युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती 

Bihar: बेरोज़गार युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती 

                                     

बिहार के नालंदा से एक खबर सामने आई है जिसमें जिला नियोजनालय और SIS RTA बहियारा (आरा) के सहयोग से सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए विशेष रोजगार शिविर लगाया जा रहा है। इस भर्ती के तहत कुल 300 पदों पर चयन किया जाएगा। यह शिविर 30 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होंगे।

फोटो साभार: दैनिक भास्कर

कितने पद और कौन कर सकता है आवेदन

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास के मुताबिक़ इस भर्ती में सुरक्षा जवान के 225 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 75 पद शामिल हैं। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए स्नातक (ग्रेजुएट) पास होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन करने वालों की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए और न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। चयन होने पर उन्हें 25,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं सुरक्षा जवान के पदों के लिए दसवीं पास युवक आवेदन कर सकते हैं। इनकी उम्र 18 से 40 साल और न्यूनतम लंबाई 165 सेमी तय की गई है। इन पदों पर 18,000 से 28,000 रुपये मासिक वेतन मिलने की संभावना है।

कहां और कब लगेंगे रोजगार शिविर

युवाओं की सुविधा के लिए जिले के पांच क्षेत्रों में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं –
30 जनवरी –  इस्लामपुर तहसील कार्यालय
31 जनवरी –  हरनौत तहसील कार्यालय
2 फरवरी –  हिलसा तहसील कार्यालय
3 फरवरी –  राजगीर तहसील कार्यालय
5 फरवरी –  बिहारशरीफ तहसील कार्यालय

NCS पोर्टल पर पंजीयन जरूरी

शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। जो युवा अभी तक पंजीकृत नहीं हैं वे शिविर से पहले अपना पंजीयन करा सकते हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

फीस को लेकर जरूरी सावधानी

खबरों के अनुसार जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि पंजीयन शुल्क केवल उन्हीं युवाओं से लिया जाएगा जिनका चयन होगा। शिविर से पहले किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने युवाओं को सावधान रहने की सलाह दी है और कहा है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से पैसे मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें।

 

Comments:

  1. Dipankaj kumar says:

    मैं दीपांकज कुमार हमे भी नौकरी की जरूरत है

  2. Rakesh Kumar says:

    I am ready

Comments are closed.