खबर लहरिया Blog Bihar/ Patna News: मैट्रिक (10वीं) की छात्रा ने की कथित तौर पर आत्महत्या, रेलवे ट्रैक के बगल से मिली लाश

Bihar/ Patna News: मैट्रिक (10वीं) की छात्रा ने की कथित तौर पर आत्महत्या, रेलवे ट्रैक के बगल से मिली लाश

पटना के पास मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक 10वीं छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार छात्रा परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट देरी से पहुंची थी। यह घटना मंगलवार 17 फरवरी की बताई जा रही है।

सरकारी स्कूल की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: खबर लहरिया)

बिहार में इस समय 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में यह घटना चौंकाने वाली है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक (10वीं) की एक छात्रा का शव महाराजचक गांव के समीप रेलवे ट्रैक के बगल से मिला। लड़की की पहचान कोमल कुमारी के रूप में की गई है। लड़की के पिता का नाम मंटू यादव है और वह मसौढ़ी के खरजमा गांव के रहने वाले हैं।

परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची थी छात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा सेंटर पर करीब 10 मिनट की देरी से पहुंची थी। केंद्र का गेट 9 बजे ही बंद हो गया था। इसके बाद छात्रा घर लौट गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही सामने आया है।

रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

छात्रा के परिजनों ने जानकारी दी कि घर आने के बाद कोमल ने कपड़े बदले। इसके बाद बिना कुछ बताए वो घर से निकल गई। शाम को महाराजचक गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे से सूचना मिली कि एक लड़की मिली है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लड़की को पहले अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिर के पीछे गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने से लड़की की मौत हुई है।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *