गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 2 और 3 को पुनर्विकास काम के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से आज 5 फरवरी से 21 मार्च तक के लिए पटना-गया जी जाने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। इनमें पटना-गया मेमू की एक जोड़ी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है वहीं कुछ के रास्ते बदले गए हैं और कुछ को बीच में ही समाप्त किया गया है। बताया जा रहा कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के अंतर्गत यह काम किया जा रहा है।
गया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर ट्रैक रखरखाव, सिग्नलिंग सिस्टम में सुधार करने जैसे बुनियादी ढांचे के काम किए जा रहे हैं। इसकी वजह से कुछ दिनों के लिए रेलवे ने ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया है और यह भी कहा है कि यात्री सफर से पहले टाइम टेबल देख लें।
पैसेंजर ट्रेन शॉर्ट-टर्मिनेट
यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए करीब आठ यात्री ट्रेनों को गंतव्य स्थान से पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाएगा। यह ट्रेनें जो पहले गया स्टेशन तक जाती थी अब गया से लगभग 8 किलोमीटर उत्तर में स्थित चकंद स्टेशन तक ही जाएगी।
यात्रियों को सूचित किया जाता है कि गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 एवं 03 पर पुनर्विकास कार्य के कारण 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक कुल 45 दिनों का ब्लॉक लिया गया है।
**Revised notification for Budhpurnima and Kosi Super Express
👇👇 https://t.co/h122ncdOnl pic.twitter.com/MWJoK85338— Ankesh | PatnaRail_ (@PatnaRail_) February 4, 2026
गया के बदले अब ट्रेन इन स्टेशनों तक जाएगी
22410 आनंद विहार-गया गरीब रथ : डीडीयू जंक्शन
22409 गया-आनंद विहार गरीब रथ : डीडीयू जंक्शन
14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस : डीडीयू जंक्शन
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस : मानपुर
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस : मानपुर
63243, 63247, 63249 और 63395 पटना-गया मेमू : चाकंद
63248, 63250, 63254 और 63396 गया-पटना मेमू : चाकंद
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
भभुआ-पटना इंटरसिटी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।
14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी।
13329/13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर,नटेसर, तिलैया, पैमार,बंधुआ होकर धनबाद जाएगी।
18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बधुआपाल, करनौती, राजगीर, पैमार,तिलैया, बंधुआ के रास्ते चलेगी।
13243 और 13244 भभुआ पटना इंटरसिटी आरा-सासाराम होकर चलेगी।
22409 और 22410 गया आनंद विहार गया साप्ताहिक एक्सप्रेस सात फरवरी से 21 मार्च तक डीडीयू स्टेशन तक चलेगी।
14259 और 14260 गया-लखनऊ एकात्मता सात फरवरी से 21 मार्च तक ही चलेगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
