नीतीश ने नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “छोड़ो, तुम्हें क्या पता। तुम क्या थीं? किस कारण से तुम मुख्यमंत्री बनीं? तुम अपने पति के निलंबित होने के बाद मुख्यमंत्री बनीं। घर का आदमी ही न बना।”
लेखन – सुचित्रा
बिहार विधान परिषद में आज शुक्रवार 21 मार्च 2025 को को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रगान के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही में बाधा डाली जिसके कारण सदन में हंगामा हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कल गुरुवार 20 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान बातचीत करते दिखाई दिए। इस पर विपक्ष ने राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया।
इससे पहले बुधवार 12 मार्च 2025 को बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की नेता राबड़ी देवी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बहस होती दिखाई दी।
बिहार में इस साल 2025 में अक्टूबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री चर्चा का केंद्र बन गए हैं। अपनी टिप्पणियों से पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। उनके बयान से राजनीति में उथल पुथल नज़र आने लगती है।
विपक्ष ने लगाया राष्ट्रगान के अपमान का आरोप
सेपक टकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में हो रहा है। इसमें 21 देशों के 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। इस बीच राष्ट्रगान की घोषणा हुई तो नीतीश कुमार हसंते हुए और बोलते हुए दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।
युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।
कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश… pic.twitter.com/rFDXcGxRdV
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025
तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने इस तरह के बर्ताव को राष्ट्रगान का अपमान बताया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि “कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!
आगे लिखा कि “आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं हैं और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है। बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए।”
ये भी पढ़ें – बिहार के सीएम नीतीश ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिया बयान,कहा, ‘लड़कियां पहले कपड़े नहीं पहनती थी’
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश और राबड़ी देवी के बीच बहस
12 मार्च 2025 को बिहार बजट सत्र के दौरान फिर एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टिप्पणी करते नज़र आए। यह तब हुआ जब राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने राज्य में कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते हिंसा पर सवाल किया।
हिन्दुतान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राबड़ी देवी ने कहा, “राज्य में बलात्कार, चोरी, डकैती हो रही है लेकिन वे (सत्ता पक्ष) हमें इन मुद्दों को विधानसभा में उठाने नहीं देते हैं। अगर हम जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाएंगे तो हमें क्या करना चाहिए? लेकिन वह (नीतीश कुमार) कहते रहे… हम सरकार के साथ सहयोग करते हैं, लेकिन वह हमारे सवालों का जवाब देने से भाग रही है।”
कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “सुशासन की सरकार में बिहार में हर दिन हत्याएं, बलात्कार, चोरी हो रही हैं। सरकार के पास इसे रोकने की शक्ति नहीं है। होली के दौरान 2 दिनों में 22 हत्याएं हुईं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जवाब
नीतीश ने नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “छोड़ो, तुम्हें क्या पता। तुम क्या थीं? किस कारण से तुम मुख्यमंत्री बनीं? तुम अपने पति के निलंबित होने के बाद मुख्यमंत्री बनीं। घर का आदमी ही न बना।”
सदन में CM नीतीश कुमार और राबड़ी देवी भिड़ गए, तीखी बहस हुई। नीतीश ने कहा, “ये लोग कोई काम नहीं किए हैं, दो बार गड़बड़ कर रहे थे, हम हटा दिए। इसका पति हटा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, ये लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए सब कुछ करता है.#BiharNews #Bihar #Bihar #BiharNews… pic.twitter.com/38Q2Gq01tW
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 20, 2025
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को 1997 में चारा घोटाले की जांच के बाद लालू यादव को निलंबित कर दिया जिसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
बिहार के मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणियों से हर बार विवाद का कारण बन जाते हैं। सीएम मुख्यमंत्री के राष्ट्रगान के अपमान के बाद विपक्ष ने इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले भी जब राष्ट्रीय जनता दल की नेता पर टिप्पणी की थी उसको लेकर भी राबड़ी देवी ने उन्हें पद से हटाने की मांग कही थी और किसी और को सौंपने की बात कही थी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’