खबर लहरिया Blog Bihar Nalanda School News: बिहार के गिरियक में प्राथमिक स्कूल के छत का हिस्सा गिरने से 6 बच्चे घायल

Bihar Nalanda School News: बिहार के गिरियक में प्राथमिक स्कूल के छत का हिस्सा गिरने से 6 बच्चे घायल

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल का यह छज्जा पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर अवस्था में था। उन्होंने कई बार स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।                

6 children injured as part of primary school roof collapses in Bihar

बिहार में प्राथमिक स्कूल के छत का हिस्सा गिरने से 6 बच्चे घायल (फोटो साभार: सोशल मीडिया)                

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा हो गया। बिहार के नालंदा जिले के गिरियक नगर पंचायत के ईसापुर गांव के प्राथमिक स्कूल के एक कमरे की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। यह घटना स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुआ। इस घटना से 6 बच्चे घायल हुए। घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए विम्स पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

स्कूल की स्थिति दो वर्षों से जर्जर 

दैनिक भास्कर के रिपोर्टिंग के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल का यह छज्जा पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर अवस्था में था। उन्होंने कई बार स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने इस घटना को अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम बताया है। 

घायल बच्चे – 

सत्या कुमार 

अनमोल कुमार 

विक्की कुमार 

सुहानी कुमारी 

प्रिंस कुमार 

जानकारी के अनुसार इनमें से पांच बच्चे बरनामा गांव के रहने वाले हैं। ये सभी छठी और 7वीं कक्षा के छात्र हैं। एक बच्ची को हाथ में फ़्रेक्चर आया है। एक छात्र सत्या कुमार को ज़्यादा चोट लगने की वजह से पटना रेफर किया गया है। बाकी बच्चों का पावापुरी में ही इलाज चल रहा है। 

दैनिक भास्कर के खबर के अनुसार ज़ख़्मी बच्चों के परिजनों ने विम्स प्रशासन की अव्यवस्था पर भी सवाल उठाया। परिजनों ने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में बेड तक नहीं मिला। उन्हें सीमेंट के बेंच पर बिठाकर स्लाइन (स्लाइन बोतल शरीरी में पानी और नमक की कमी पूरी करने के लिए अस्पताल में चढ़ाई जाती है) चढ़ाई जा रही थी। मीडिया में खबर आने के बाद ही उन्हें बेड उपलब्ध कराया गया।

जांच करने की मांग 

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने घायल बच्चों के लिए उचित मुआवजे और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

 फिलहाल जो जानकारी सामने आई है वह इतनी ही है। जैसे ही नई जानकारी मिलेगी तब अपडेट किया जाएगा।।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *