खबर लहरिया ताजा खबरें बिहार चुनाव 2020: पहले चरण में 53.46 फीसदी आए वोट, कई जगहों पर नहीं डाला गया वोट

बिहार चुनाव 2020: पहले चरण में 53.46 फीसदी आए वोट, कई जगहों पर नहीं डाला गया वोट

आज से बिहार विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही आज से चुनाव के पहले चरण में 243 विधानसभा सीटों में से 71 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 के बजे तक चला है। 2.14 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता 1066 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।

चूंकि चुनाव कोरोना काल के बीच हो रहे हैं तो सुरक्षा का भी खास तौर से ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले मतदाता ने मास्क पहना है या नहीं, साथ ही आपस में उचित दूरी बनाकर रखी है या नहीं, इन चीज़ों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही हर मतदान केंद्रों पर मास्क एवं सैनिटाइजर का उचित प्रबंध किया गया है।

पहले चरण ने 53.46 मतदाताओं ने डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण,आज के मतदान के बाद खत्म हो चुका है। पहले दिन आज शाम 7 बजे तक 53.46 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण की 71 सीटों पर शाम पांच बजे तक 52.24 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि साल 2015 में इस समय तक पहले चरण में 54.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। लोकसभा चुनाव में ये 53.54 फीसदी रहा था। उन्होंने बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। पांच विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। बाकी सभी क्षेत्रों में मतदान शाम 6 बजे तक हुआ।

 

जानिए कहाँ कितना रहा मतदान

 

 शेखपुरा – 55.96%

 पटना  – 52.51%

 भोजपुर –  48.29%

 बक्सर – 54.07%

 कैमूर – 56.20%

 रोहतास– 49.59%

 अरवल – 53.85%

 जहानाबाद – 53.93%

 औरंगाबाद – 52.85%

 गया – 57.05%

 नवादा – 52.34%

 जमुई– 57.41% 

इसके अलावा भागलपुर में 54.20%, बांका में 59.57%, मुंगेर में 47.36% और लखीसराय में 55.44% मतदान हुआ।

इस समय तक इतने फीसदी हुए मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार :-

सुबह 11 बजे तक – 18.48 फीसदी 

दोपहर 1 बजे तक – 33.10 फीसदी

दोपहर 3 बजे तक – 46.29 फीसदी 

शाम 5 बजे तक – 51.86 फीसदी

शाम 7 बजे तक – 53.46 फीसदी 

 

 

 

पटना के इन जगहों के लोगों ने किया मतदान से इंकार

 

पटना जिले के पालीगंज और नवादा के हसनगंज में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि वह अपने इलाकें की सड़क समस्या को लेकर नाराज़ है। जिसकी वजह से वह लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं, नवादा जिले के हसनगंज के बूथ-255 और 256 पर ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है। जिसके चलते दो घण्टों तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा है।

 

गया में बीजेपी को वोट डालने के लिए दिया जा रहा था दबाव

गया शहर के विधानसभा क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड स्थित बूथ पर महिलाओं ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि भाजपा को वोट देने के लिए कुछ लोग उन पर दबाव बना रहे थे। इसके बाद मौजूद महिलाएं वहां मतदानकर्मियों से उलझ पड़ीं। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता और राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस से अखौरी ओंकार नाथ चुनावी मैदान में खड़े हैं।

 

आरा में हुआ वोटिंग बूथ पर हमला, आरजेडी ने किया दावा

 

आरजेडी की ओर से भोजपुर की बड़हरा सीट से विधायक और उम्मीदवार सरोज यादव ने अपने ऊपर आरा के बूथ संख्या 115 पर हमला होने का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि सरोज यादव का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था।

 

पीएम ने कहाएक वोट बिहार को बीमार होने से बचा सकता है

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में आरजेडी के शासन का मुद्दा उठाया और कहा कि मतदाताओं का एक वोट बिहार को बीमार होने से बचा सकता है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा किजंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है? जंगलराज की परंपरा में सब सीखने वाले लोगों को मुझसे ज्यादा अच्छी तरह बिहार की जनता जानती है।

 

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने लगाया आरोप

 

चंपारण की रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि ये झूठ बोलते हैं। पहले 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। साथ ही राहुल ने यह भी कहा प्रधानमंत्री ने मजदूरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। मजदूरों को पैदल भगाया गया। मैंने मजदूरों से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि हमें कुछ टाइम दे देते तो हम घर चले जाते। राहुल का कहना है कि नोटबंदी और तालाबंदी का मकसद एक ही था। इसका उद्देश्य छोटे किसानों, छोटे व्यवसायों, व्यापारियों और मजदूरों को नष्ट करना था। 

 

भाजपा ने राहुल के ट्वीट पर चुनाव आयोग में दर्ज करवाई शिकायत

 

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके ट्वीट को लेकर आज चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा का आरोप है कि उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए मतदाताओं को महागठबंधन को वोट करने के लिए कहा है और यह आचार संहिता का उल्लंघन है। 

 

चुनाव के पहले चरण से जुड़ी है इन मंत्रियों की किस्मत

28 अक्टूबर यानी आज जिन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, उनमें बिहार के कृषि मंत्री और बीजेपी के नेता डॉ प्रेम कुमार, जेडीयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, बीजेपी के नेता और श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री और जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू नेता शैलेश कुमार, बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह और राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के नाम शामिल हैं।

 

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को कहाजंगलराज का युवराज

 

मुजफ्फरपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा– ‘इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है। कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है। महामारी के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है। विकास को, सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है प्रधानमंत्री ने यह बात तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा।

 

आज चुनाव के पहले चरण के साथ थोड़ा बहुत साफ़ हो गया है कि जनता किसे अपने प्रत्याशी के रूप में देख रही है। साथ ही मतदान के दौरान कहींकहीं बहुत सी उथलपुथल भी देखने को मिल रही है। यह तब तक शांत नहीं होगी, जब तक की चुनाव का परिणाम नहीं आता। सभी पार्टियां किसी किसी तरह से विपक्ष पार्टियों पर आरोप लगाती भी नज़र रही है, ताकि जनता की दृष्टि में उनकी छवि को धूमिल किया जा सके। देखते हैं कि चुनाव का क्या परिणाम निकलता है।

 

बिहार चुनाव से जुड़ी और खबरें यहाँ पड़ें: बिहार चुनाव 2020